Search This Blog

Tuesday, October 13, 2020

हिंदुत्व की व्याख्या (काव्यात्मक)

 

हिंदुत्व की व्याख्या

 विपुल लखनवी द्वारा हिंदुत्व की व्याख्या

हिंदू जाग जाओ संभल जाओ

 
 

मूल धर्म मानव का हिंदू,  हिंदू जन्म है लेता।

हिंदू ही बस मूल धर्म है हिंदू जग का प्रेणता।।


मानव बनो सभी है तेरे, हिंदू है सिखलाया।

कभी किसी पर हिंसा न हो, यही है बतलाया।।


हिंदू मतलब सत्य मार्ग है खुद अपने को जानो।

सभी तुम्हारे जग में भाई, सबको अपना मानो।।


पहले भूखे को रोटी दो फिर तुम रोटी खाओ।

श्वान गाय कौवा या चींटी सब की भूख मिटाओ।।


सब में तुम अपने को देखो, अपने में दूजे को।

सभी जीव में देव बसे हैं, कहीं नहीं तीजे को।।


सभी धर्म का आदर करना, हमको ये सिखाया है।

मंदिर मस्जिद चर्च गुरुद्वारा, सब में शीश झुकाया है।।


किंतु कुछ ऐसे भी होते, दानवता सिखलाते।

उनकी शिक्षा ग्रहण करी तो दानव ही बन जाते।।


एकमात्र तुमको है जीना, बाकी सब को मारो।

पूरी धरती तुम ही भोगो,‌ दया दीनता टारो।।


हिंदू धर्म मिटाओ जग से, मतलब मानवता नष्ट करो।

झूठ मक्कारी फरेब करो, उनको तुम सब भ्रष्ट करो।।


एक बार हिंदू हो जाओ फिर इंसां बन जाओ।

तभी शांति इस जग में होगी सुखमय जीवन पाओ।।


जो सीधे सज्जन होते हैं, पेड़ वही काटे जाते।

हिंदू सज्जन धर्म जगत में, सभी इसे है बांटे।।


दुश्मन को तड़पा कर मारो कौन धर्म यह सिखलाए।

धरती पर आतंक मचाओ, कौन धर्म यह बतलाए।।


आज विपुल यह समय है आया, हिंदू को जगना होगा।

वरना इनकी खैर नहीं है घुट घुट कर मरना होगा।।


कायरता का मतलब गर कोई, अहिंसा बतलाए।

वह न समझे धर्म का मतलब जो न खुद को बचाए।।


विपुल अब जागो हिंदू तुम सब पुनः नई हुंकार भरो।

धर्मो रक्षति धर्म को जानो, दुश्मन का प्रतिकार करो।।

 

 

अजीब किस्म की गरीब दुनिया

 अजीब किस्म की गरीब दुनिया

विपुल लखनवी


फेंको फेंको कुछ भी फेंको। सब चलता है इस दुनिया में॥

गली गली ज्ञानी बैठें हैं। पर न ज्ञानी मिले दुनिया में॥

सब खोलें हैं अपनी दुकान। राम नाम महिमा नहीं जान॥

बन चेला हूं गुरु मैं तेरा। मुझको अपना गुरू तू मान॥

विपुल खड़ा अचरज में देखे। उलटी वाणी सबकी देखे॥

दूजे को उपदेश बताते।  खुद नहीं रत्ती भर हैं सीखे॥

अजीब खेल है यह संसारी। लालच से जगती है हारी॥  

सभी दिखें मन जो है निर्धन।  कैसे हडपे दूजे का धन॥  


एक लम्बा पद : साधो! ले लो राम का साथ

 

 एक लम्बा पद : साधो! ले लो राम का साथ।

विपुल लखनवी 

मां जग्दम्बे के नव रूप, दश विद्या, पूजन, स्तुति, भजन सहित पूर्ण साहित्य व अन्य

                              साधो! ले लो राम का साथ।

जिसके मन में राम नहीं वह,  जग में रहता अनाथ।  

सियाराम ही शक्ति स्वरूपा, शिव भी जपे दिन रात॥

राम नाम को जपते जपते, तू हो अपने साथ।

राम नाम तेरी श्वास बसे, कर मुझपर विशवास॥

कितने पापी तार दिये है, राम नाम जिन्हें पास।   

रोम रोम में वो बसता है, पकड़े बढाकर हाथ॥          

रासी रगड़ रगड़ से घिसकर, पत्थर भी घिसै जात।

मन को रगड़े राम नाम से, राम नाम सौगात॥            

बाल्मीकी ने कथा सुनाई, तुलसी लिखी गाथ।

केवट शबरी को भी तारा, पूछे न कोई जात॥  

अपने भीतर उसे पकड़ ले, कभी बाहर न आये।

दास विपुल उसे पकड़े छोड़े, जगत परिपंच दे मात॥

नित्यबोधानंद गुरूवर, कृपा शिवोम् मिल जाये।
दास विपुल का जीवन तर दे, विनती करूं दिन रात॥ 



Monday, October 12, 2020

एक पद : राम नाम सुखदाई साधु

 

 एक पद : राम नाम सुखदाई साधु

विपुल लखनवी 

मां जग्दम्बे के नव रूप, दश विद्या, पूजन, स्तुति, भजन सहित पूर्ण साहित्य व अन्य

 

                                राम नाम सुखदाई रे साधु।

रामनाम इक सत्य भया जग,  शेष जगत दुखदाई।

कहत सदा से सुरमुनि जग में, राम नाम अधिकाई॥

साधु रामदास अस धारा, बांकुर शिवा बनाई।

राम नाम को जपते तुलसी, रामचरित जग गाई।।

राम नाम ही जपत कबीरा,  महायोगी बन जाई।

राम नाम की महिमा गाकर, गुरु नानक गुरुआई।।

कितने पापी तर के जाएं,  राम नाम को गाकर।

विठ्ठल विठ्ठल तुका जपे जब,  हरि के दरशन पाई।।

राम कहो चाहे कृष्ण कहो,  राम नाम जप जाई।

नाम किसी भी देव का ले लो,  राम नाम भरपाई।।

देवीदास विपुल ही पापी, राम विमुख जगजाई।

हैं हनुमत सदा ही सहायक,  महिमा राम जताई।।

चेन से चैन नहीं

 चेन से चैन नहीं 

विपुल लखनवी 

चेंन चैन नहीं दे सके, पहनो यह दिन रात।

राम नाम के बैन से, शान्ति मिलती आप।।

चेंन एक जंजीर है, स्वर्ण रजत या लौह।

यह बंधन है ग्रीव में, मुक्त नहीं है वोह।।

प्रभु नाम ही काटता, जगती के जंजाल।

चैन तभी पा पायेगा, मूरख मन में पाल।।

काल कोरोना मिल गया, कर इसका सदुपयोग।

दास विपुल की मान लें, कर ले तू परयोग।


विपुल लखनवी का उलट पद

  विपुल लखनवी का उलट पद

 मां जग्दम्बे के नव रूप, दश विद्या, पूजन, स्तुति, भजन सहित पूर्ण साहित्य व अन्य

                                साधो हरिनाम दुखदाई।  

हरिनाम सुन नेत्र सजल भये,  हिरदय टीस उठाई।।

हरिनाम की बाजे बांसुरी , जग में मैं बौराई।

मैं बिरहन एक हरिनाम की, उर हरिनाम लगाई।

नेह नाते टूटे जगत के, जग में होत हंसाई।।

जित देखू तित हरि ही दीखे, चहुंदिश श्याम दिखाई।

मैं बावरिया रहूं सुलगती, श्वांस कबहुं रुक जाई।

हर धडकन में हरि डोलत है, हरित हरी हरियाई ।

वह निष्ठुर निरमोही ऐसा, नहीं करें कुड़माई॥

अब पछताऊं हिरदय देकर, जीवन उत दे आई।

मत करियो तुम प्रेम हरि संग, वह निष्ठुर हरजाई॥

यह‌ कैसी है लीला हरि की, प्रेम करो तो भागे।

दास विपुल हरिनाम लुटा है,  हरिनाम मिटी जाई॥


 

 

मौन में वो कौन

 मौन में वो कौन

विपुल लखनवी

मौन में वो कौन है जो गूंजता उर में मेरे।

इस हृदय में कौन रहता पास रहता जो मेरे॥

इक कहानी बन चली है मौन से चुपचाप उठकर।

है नहीं नायक कहीं भी प्रश्न यही मुझको घेरे॥

वाणी मेरी मौन है और शब्दों में परिहास है।  

मूक रहकर कौन गाता गीत जो ठहरे सुनहरे॥

नहीं उसे मैं जान पाऊं जीवन मांझी कौन है।

क्या सफल होगा विपुल हैं कौन से चेहरे मेरे॥


Wednesday, March 4, 2020

गायन्ती देवा गायत्री माता

गायन्ती देवा गायत्री माता 

वापिस जाने के लिये अन्य ज्ञानवर्धक रोचक लेख के लिंक: 👇👇

 

देवीदास विपुल

गायन्ती देवा गायत्री माता। जग की विधाता गायत्री माता॥

करतार जग की गायत्री माता।  भरतार जग की गायत्री माता॥

वेदों का सार तुम्ही हो माता। सृष्टि आधार तुम ही हो माता॥

आदिशक्ति तुझी में है समाई। भक्तजन की भक्ति गायत्री माता॥

जगत का ज्ञान तुम से ही प्रकटे। ज्ञान विज्ञान मां तुम्ही से उपजे॥

महिमा तेरी कोई न जाने।  पर सबको जाने गायत्री माता॥

पंचमुखों का मां रूप बनाया। असुरों को पाताल पैठाया॥

भक्तों को सदा सुख देने वाली। सब इच्छित देती गायत्री माता॥  

दास तेरा विपुल महिमा गाये। तुझको कभी न पलभर बिसराए॥

भक्तों को शक्ति देने वाली तू। ज्ञानी का ज्ञान गायत्री माता॥  

तेरे नाम से भय भी कांपे। काल डरे डरकर मुख को ढांपे॥

तू ही अमरता का वर देती। अमृत घट दे गायत्री माता॥

भोला शंकर तेरी स्तुति गाएं। ब्रह्मा विष्णु तेरा पार न पाएं॥

तू ही ब्रह्मा को ब्रह्माण बनाती। जगत चलाती गायत्री माता॥

यज्ञ का भाग तुझ ही से उपजे। स्वाहा सुधा तुझसे ही उपजे॥

तू ही सदा जग पालन करे मां।  तू ही जगदंबे गायत्री माता॥

सारा ज्ञान ध्यान तेरा जग में।  सारे तीरथ धाम हैं तुझमें॥

तू ही वेदों को जनम है देती। वेद का ज्ञान है गायत्री माता॥

प्रभु शिव ओम् ने गाया तुमको। नित्य बोधा नन्द पाया तुझको॥

साथ कभी न छूटे तेरा मां। सदा दे सहारा गायत्री माता॥

जब तक तन मेरे प्राण रहे मां। प्रतिपल तेरा ही ध्यान रहे मां॥

मुझे मुक्ति का मारग दिखाओ। कैसे हो मुक्ति गायत्री माता॥

हम शठ अज्ञानी बालक हैं तेरे। महा आलसी कर पाप घनेरे॥

पर तेरी शरणी आन पड़े मां। शरण  में ले लो गायत्री माता॥

गीता में प्रभु कृष्ण ने गाया। मंत्र गायत्री सर्वश्रेष्ठ बताया॥

भक्त को ज्ञान सदा देती रहना।  ज्ञान दायक है गायत्री माता॥

जो जन आरती गायत्री गावे।  प्रेम सहित माता को ही ध्यावे॥

सभी मनोरथ होते हैं पूरित। फल दायक हैं गायत्री माता॥  

 




Monday, March 2, 2020

आत्म अवलोकन

आत्म अवलोकन 

विपुल लखनवी


सुमनों के बीच आकार आज मैं इठला गया हूं।

सूंघकर मादक सुगन्ध अकिंचन ही इतरा गया हूं॥

 

मैं समझने यही लगा था मैं ही खुद हूं बागवां।

तितली की चाह में दौड़ा न मिली बौरा गया हूं॥


थक गया मैं कुछ चलकर दोपहर की तेज धूप में।

छांव की कीमत कुछ समझी जब उसको पा गया हूं॥ 

 

रात्रि नीरव चल पड़ा था जुगनुओं की भीड़ संग।

इक कतरा रोशनी को पाकर ही घबरा गया हूं॥


नाते रिश्ते जो मिले थे दुनियादारी दे गए।

पर जगत के साथ चलकर उनको भी निभा गया हूं॥ 

 

जख्म गहरे जो मिले थे टीस ऐसी दे गए कुछ।

गलत सही कुछ भी किया इलाज खुद ही पा गया हूं॥


दुनिया को पढ़ता रहा पर खुद को ही न पढ़ सका।

खुद रहा अनपढ़ सदा दूजे को समझा गया हूं॥ 

 

है विपुल सब कुछ निराला गणित का नहीं सूत्र है।

जिन्दगी की दौड़ में सबसे पीछे आ गया हूं॥



हिंदुओं को यक्ष सीख: किस तरह से शोक मनाएं?

हिंदुओं को यक्ष सीख: किस तरह से शोक मनाएं?  

                      विपुल लखनवी

आओ मिलकर अभ्यास करें, हम किस तरह से शोक मनाएं।
आओ मिलकर अभ्यास करें,  हम किस तरह से रोएं गाएं॥ 
कभी कहीं मार काट मचे,  हम किस तरह से जान बचाएं।
घर में घुस जब हमला होय,  हम किस तरह से बच रह पाएं॥ 

 

बचपन से है ये ही पढाया ,  सत्य अहिंसा का मार्ग सबल।
नहीं सताओ उसे कभी भी, जो होता  है तुम से निर्बल॥
किन्तु अब तो यही समझना,  सबल हमें बनना ही होगा।
बहुत देर हुई जगते जगते,  समय रहते तो जग जाएं॥
आओ मिलकर अभ्यास करें, हम किस तरह से शोक मनाएं॥ 


 
हर गली सड़क गद्दार हैं बैठे,  संभल कर चलना होगा।
इतिहास से नहीं सीखे कुछ,  फिर से उसे गढ़ना होगा॥
जब तक खुदी पर न हो हमला,  भाषण देना आदत अपनी।
भाषणबाजी बंद करो अब, सत्य स्वीकार कैसे कर पाएं॥
आओ मिलकर अभ्यास करें, हम किस तरह से शोक मनाएं॥ 

 

मरे पड़ोसी हमको क्या है, ओढ़ के सोना आदत है।
हम पालेंगे भाई चारा, चारा बन जाएं आदत है॥ 
पाकिस्तान में कितने खुश हम,  जनसंख्या हिन्दू भरपूर है।
समय लगेगा पूरा मिटने में, पूरे हम कैसे मिट जाएं॥
आओ मिलकर अभ्यास करें, हम किस तरह से शोक मनाएं॥ 


 
बंगलादेश में देखो कैसे,  हिन्दू दिवाली मनाते हैं।
उसी राह भारत को चलाना,  बार-बार दोहराते हैं॥
जो सोते से जगाने आते,  उनको हम कुत्ता समझे।
जो हम को समझाने आते,  उनको अपने घर से भगाएं॥
आओ मिलकर अभ्यास करें, हम किस तरह से शोक मनाएं॥ 

 

लड़ने का अभ्यास आपस में,  दलित हिन्दू बनकर ले लें।
जब तक पूरे नष्ट न होगें,  शपथ मरने की हम ले लें॥
कितना सुंदर दृश्य दिखेगा, जब देश सीरिया हो जाए।
लाल नदी चारों ओर बहेगी,  तब ही खुश हो पाएं॥
आओ मिलकर अभ्यास करें, हम किस तरह से शोक मनाएं॥ 

 

तब ही तरक्की देश करेगा,  परचम अपना लहराएगा।
प्यारा तिरंगा अतीत बनेगा,  भगवा नजर नहीं आएगा
॥
करें प्रयास दलित हिन्दू यह, हम कभी एक न हो पाएं।
तब ही तरक्की देश करेगा,  परचम अपना लहराएगा
॥ 
प्यारा तिरंगा अतीत बनेगा,  भगवा नजर नहीं आएगा॥ 


करें प्रयास दलित हिन्दू यह, हम कभी एक न हो पाएं।
तब तक विपुल मुफ्त की बिजली,  पानी संग मौज मनाएं॥
आओ मिलकर अभ्यास करें, हम किस तरह से शोक मनाएं
।
तब तक विपुल मुफ्त की बिजली,  पानी संग मौज मनाएं॥
आओ मिलकर अभ्यास करें, हम किस तरह से शोक मनाएं॥ 






Sunday, March 1, 2020

खून बहाने से अच्छा है दूध बहाया जाए

पोस्ट पर मेरा जवाब।

खून बहाने से अच्छा है दूध बहाया जाए

विपुल लखनवी। नवी मुंबई।


खून बहाने से अच्छा है दूध बहाया जाए। 

बू फैलाने से अच्छा है फूल चढ़ाया जाए।। 

 

सड़क पर चिल्लाने से अच्छा मंदिर जाया जाए।

काले टीके से अच्छा इक तिलक लगाया जाए।।

 

घर को जलाने से अच्छा इक दीप जलाया जाए।

पशुओं को खाने से अच्छा मीठा खाया जाए।।

 

घृणा फैलाने से अच्छा भजन ही गाया जाए।

गुजरों पर रोने से अच्छा प्रभु को रोया जाए।।

 

कितनी सुंदर बातें हैं मूरख न देखा करते।

माथापच्ची से अच्छा शिव शंकर गाया जाए।।


शिवाजी अमर हैं।

शिवाजी अमर हैं।  

 सनातनपुत्र देवीदास विपुल "खोजी"


 विपुल सेन उर्फ विपुल “लखनवी”,
 सम्पादक : विज्ञान त्रैमासिक हिन्दी जर्नल “वैज्ञनिक” ISSN 2456-4818
vipkavi.info वेब चैनल:  vipkavi
ब्लाग: freedhyan.blogspot.com,  फेस बुक:   vipul luckhnavi “bullet

 

शिवाजी अमर हैं।
दिलों में बसर हैं।। 
दुष्टों की कबर हैं।
हिंदुत्व की खबर हैं।।


काम में जबर हैं।
शूर में गबर हैं।।
धूर्त की घबर हैं।
ईमान में सबर हैं।।


युद्ध में पुरोधा हैं।
विपुल का घरौदा हैं।।
भगवा के साथ हैं।
गरीबों के हाथ हैं।।


न कोई इतिहास हैं।
कलम निवास हैं।।
अनेकों नमन हैं।
देश का चमन हैं॥ 


हे वीर शिवा जी।
कब आगमन है॥
तुमको है आना।
जगा कर जाना।। 


तुम्हें हम पुकारें।
खडें तेरे द्वारें॥
देश को बचाना।
हे वीर नायक।
जल्दी ही आना॥ 

 
जय जय शिवा जी महाराज।

🚩🚩🚩🚩🚩

Thursday, February 27, 2020

काव्यात्मक सिद्ध कुंजिकास्तोत्र (श्री दुर्गा सप्तशती)

 काव्यात्मक सिद्ध कुंजिकास्तोत्र (श्री दुर्गा सप्तशती) 

 सनातनपुत्र देवीदास विपुल "खोजी"

वापिस जाने के लिये अन्य ज्ञानवर्धक रोचक लेख के लिंक: 👇👇

 


शिव बोले हे देवी सुनो। कुंजिका स्तोत्र मैं गाऊंगा॥
कैसे पाठ देवी सफल हो। वह जप जग को बतलाऊंगा।1। 

मात्र कुंजिका पाठ कारण से। मिलता मात दुर्गा का फल है। 
कवच अर्गला कील रहस्य सब। आवश्यक सूक्त न्यास गाऊंगा।2।

भेद यह अत्यंत गुप्त विरल है। देवों को भी नहीं सरल है॥
उमा इसे गुप्त सदा रखना। ज्यों योनि हो छिपा के ढंकना।3। 

कुंजिका उत्तम पाठ निराला। मारण मोहन स्तम्भन टाला॥
वशीकरण आभिचारिक उच्चाटक। काटे तंत्र मंत्र सब घातक॥
सभी उद्देश्य ये पूरित करता। सर्व बलशाली स्तोत्र है भरता। 4।
      
                 ॥अथ काव्यात्मक मंत्र॥ 

महासरस्वती चित्स्वरूपिणी, हे महालक्ष्मी सद्ररूपिणी। 
आनन्दरूपा हे महाकाली, पतित जनै कष्ट हरनेवाली।1।

विद्या ब्रह्म की महासरस्वती, ध्यान सदा करती प्रकृति।
महाकाली महालक्ष्मी देवी, सर्वरूपिणी चण्डी देवी।2। 

बारम्बार नमस्कार तुम्हे है, सकल सृष्टि का भार तुम्हें है।
रज्जु की दृढ़ ग्रन्थि को खोलो, अविद्यारूप कर मुक्त मुख खोलो।3।  

ग्लों गणपति दुख नाश करो, असुर-संहारक शिव ज्ञान वरो।
इच्छापूर्ति शक्तिदाताकाली, कर्ता कृष्ण काम रखवाली।4।

देव क्रियाशील हो श्वांस रहने तक, प्रसन्न मुझ पर आस रहने तक॥
पुन: नम:  महासरस्वती दयालु, महालक्ष्मी महाकाली कृपालु।5। 

चण्डी स्वरूपिणी अनंत प्रणाम, माता बनें तीनों आयाम।
पृथ्वी से आकाश जहां तक, जन्म से पहले बाद वहां तक। 6।

मूलाधार सहस्त्र ब्रह्म तक, चक्र हो जागृत सिद्धि वरने तक।
सिंह समान चक्र दहाड़े, वीरभद्र सम बाधा पछाड़े।7।

अनाहत हो सिद्धि के पुष्पदल,  हो प्रज्जवलित सिद्धि दे सब जल।
तीव्र ज्वल तीव्रतम हो प्रकाशित,  अनन्त शक्ति संग हो विस्फोटित
मां मुझको सर्व सिद्धि दे दो,  साथ भुक्ति और मुक्ति दे दो।8।
                         
                            ॥ इति मंत्र ॥

रुद्रस्वरूपणी तुम्हे नमस्ते,  महादैत्य मधुहंता नमस्ते॥
कैटभ वध शुम्भ निशुम्भ हंता,  महिषासुरमर्दिनी को नमस्ते।1। 

महादेवी जप कर दो जाग्रत,  सिद्ध करो हूं तेरे शरणागत॥
ऐंकार रूप सृष्टिस्वरूपणी, ह्रींकार सृष्टि पालन रूपणी।2।  

क्लीं निखिल ब्रह्मांड बीज रूपा, विश्वव्यापि सर्वेश्वरी नमस्ते।
चामुण्डा चण्डमुण्डविनाशिनी, यैकार वरदायी को नमस्ते।3।

विच्चै रूप निज अभय प्रदाता, महामंत्र नर्वाण को नमस्ते।4। 
धां धीं धूं रूप शिव पटरानी, वां वीं वूं वागेधीश्वरी नमस्ते।   

क्रां क्रीं क्रूं रूप कालिका देवी, शां शीं शूं कल्याणी को नमस्ते।5।

हुं हुं हुंकार रूप देवी, जं जं जं जम्भनादिनी नमस्ते।
हे कल्याणकारिणी भैरवी, महाभवानी बारम्बार नमस्ते।6।

अं कं चं टं तं पं यं शं, वीं दूं ऐं वीं हं क्षं धिजाग्रं। 
धिजाग्रं इन बीजों को तोड़ो, दीप्त कर स्वाहा सिद्धि को मोड़ो। 7।

पां पीं पूं तुम पार्वती पूर्णा, खां खीं खूं खेचरी को नमस्ते।
सां सीं सूं सप्तशती देवी, मंत्र सिद्ध हो सब देव नमस्ते।
हे दुर्गा मां कृपा कर देना, पाठ सिद्ध कर हमें वर देना।8 ।

कुंजिका पाठ मंत्र सभी जगाता। नास्तिक, भक्तिहीन नहीं देना॥
हे पार्वती सदा गुप्त रखना। किसी अयोग्य मूरख मत देना॥  
इस स्तोत्र बिन सप्तशती पढ़ना। उसे कभी कोई सिद्धि मिले न॥
इसके साथ सब पाठ सार्थक। बिन इस जस वनविलाप निरर्थक॥
दास विपुल मां कृपा कर देना। महिमा बखानूं शब्द वो देना॥   
हे जगदम्बे जग मात भवानी। जग में न कोई महिमा जानी॥
सब भक्तों पर दया कर देना। मनवांछित फल सबको देना॥ 

###########################
 


Friday, February 21, 2020

देश नहीं प्याज चाहिए

देश नहीं प्याज चाहिए

विपुल लखनवी नवी मुंबई।


हमको अपना देश नहीं प्याज चाहिए।

मोफत में घूमे बस आगाज चाहिए॥  

गर चाहे तुम देश के टुकड़े ही करो।

गद्दारों को पालो पोसो उनको वरो॥

हमको बिना कीमत बस अनाज चाहिए।

हमको अपना देश नहीं प्याज चाहिए॥


सड़कों पर सुअर लोटें हमको कुछ नहीं।

मुफत में बिजली पानी हमको कुछ नहीं॥

सड़कों पर चलना दूभर हमें  कुछ नहीं।

बदबू मारे सांस दूभर हमें कुछ नहीं॥

हमको फिरे पानी देश बर्बाद चाहिए।

हमको अपना देश नहीं प्याज चाहिए।


धरम और करम हमारा कहीं कुछ नहीं।

लाज और शरम अपना कभी कुछ नहीं॥

सौंप देंगे बेटी अपनी क्या गुरेज है।

आज का हो फायदा इरादा नेक है॥ 

मंदिर की घंटी नहीं आवाज चाहिए।

हमको अपना देश नहीं प्याज चाहिए॥


कविता लखनवी विपुल कितना ही रोके।

देश प्रेम भक्ति भाव कितना ही टोके॥

हम तो हैं अंधे स्वार्थ के दिखे कुछ नहीं।

दारू की बोतल संग दिखता कुछ नहीं॥

हमको बस मोफत का आगाज चाहिए।

हमको अपना देश नहीं प्याज चाहिए॥


Thursday, February 20, 2020

तुलसीदास कृत रुद्राष्टकम् का काव्यात्मक रूप

तुलसीदास कृत रुद्राष्टकम् का काव्यात्मक रूप

सनातनपुत्र देवीदास विपुल “खोजी”

वापिस जाने के लिये अन्य ज्ञानवर्धक रोचक लेख के लिंक: 👇👇

परम संत प्रभु तुलसीदास से क्षमा याचना करते हुये उन महाकवि की इस स्तुति को काव्यात्मक रूप देने का दुस्साहस कर रहा हूं। प्रभु शिवशंकर मेरी सहायता अवश्य करेंगे। इसी विश्वास के साथ आज महाशिवरात्रि के पर्व पर काव्य संरचना प्रस्तुत करता हूं। कुछ शब्द गेयता हेतु जोड़े हैं।


हे मोक्षरूप हे विभो व्याप्त, हे जगतपिता तुम्हे नमस्कार।

हे सकल ब्रह्म स्वामी जग के,  हे वेद रूप तुम्हे नमस्कार॥

गुण दोष परे हे भेद रहित,  आच्छादित वस्त्र नभ नमस्कार।

स्वरूप चेतन इच्छा विहीन,  निरीह न विकल्प तुम्हे नमस्कार॥


जिनका कोई आकार नहीं,  ॐकार मूल तुम्हे नमस्कार।

वाणी विज्ञान इन्द्री से परे, कैलाशपति तुम्हे नमस्कार॥

जो महाकाल हैं बने काल , विकराल प्रभु तुम्हे नमस्कार।

संसार परे जो महा ईश्वर, हैं परम कृपालु तुम्हे नमस्कार॥


गिरिराज हिमालय सम समान, गम्भीर धीर तुम्हें नमस्कार।

कटि कमान कामदेव लजा, ज्योति स्वरूप तुम्हें नमस्कार॥

जिनके सिर गंग विहंग सदा, ग्रीवा पर शोभित सर्प सदा।  

जिनके ललाट चंद्रमा साजे, मंगलकारी तुम्हें नमस्कार॥


कुण्डल शोभित जो कर्ण हिले, सुन्दर भ्रुकुटी तुम्हें नमस्कार।

नील कंठ विशाल नेत्र प्रभु, हैं प्रसन्न मन तुम्हें नमस्कार॥

जो परम दयालु जग के नाथ, कल्याणकारी तुम्हें नमस्कार।  

हूं शिव शंकर की शरण सदा, भक्त वत्सल तुम्हें नमस्कार॥


जो रौद्र रूप हैं श्रेष्ठ सदा, अजन्म अखंड तुम्हें नमस्कार।

करोड़ों सूर्य सम दें प्रकाश, त्रैशूल हरन तुम्हें नमस्कार॥

निर्मूल मूल संग है त्रिशूल,  पार्वती पति तुम्हें नमस्कार।

तेजस्वी प्रेम से प्राप्त सदा, परमेश्वर शंकर को नमस्कार॥


जो कला परे कल्याण रूप, कलपान्त कारक तुम्हें नमस्कार।

जो दे आन्नद सज्जन को सदा,  सच्चिदानन्द तुम्हें नमस्कार॥

हे त्रिपुर रक्षक मोह के भक्षक, मन मन्थक प्रभु प्रसन्न होवें।  

जिन भस्म किया प्रभु कामदेव, कर कोटि कोटि तुम्हें नमस्कार॥


जब तक पार्वती पति चरण न भज,  कभी शांति नहीं मिल सकती है।

तब तक न हो जीव ताप नाश, शांति प्रदाता  तुम्हें नमस्कार॥

सब ह्रदय निवासी कैलाशवासी, मुझ मूरख पर अब प्रसन्न हो।

कर जोर भयातुर भक्त सुनो, प्रभु बारम्बार तुम्हें नमस्कार॥


नहीं योग पता हे योग पति, न पूजा विधि अर्चन है पता।

है शम्भू सदा तुमको भजता, करता रहता तुम्हें नमस्कार॥

इस जरा देह भय से व्याकुल, हूं शरण विपुल तेरी प्रभुवर।

अब मुक्त करो दुख: जनम मरण, हे शिवशम्भो तुम्हें नमस्कार॥


भगवान रूद्र की स्तुति कर, ब्राम्हण तुलसी ने है गाया।

जो जन रूद्राष्टक पाठ करे, हो प्रसन्न शम्भू ये ही गाया॥

है दास विपुल शिवरात्रि दिवस, शिव शंकर प्रभु का याचक है।

भक्तन सब सुख निरवाण विपुल, हर शब्द संग तुम्हें नमस्कार॥  

 

इति श्रीगोस्वामितुलसीदासकृतं श्रीरुद्राष्टकं व देवीदास विपुल काव्य रूपांतरण सम्पूर्णम् ।

रावण कृत शिव तांडव स्त्रोत का हिंदी काव्य रूपान्तर

 




Monday, February 17, 2020

मां काली गुरू लीला

मां काली गुरू लीला 

देवीदास विपुल 

वापिस जाने के लिये अन्य ज्ञानवर्धक रोचक लेख के लिंक: 👇👇

 

जय मां काली तेरी लीला, सदैव है करती खेल यहां।

तेरी माया सब कर सकती,  बेमेलों के भी मेल यहां।।


मैं तो अदना सा प्राणी हूं,  है क्या बिसात मेरी माता।

राजा रंक बनाती रहती,  करती रहती तू खेल यहां।।


नहीं समझ पाया इस जगती,  कैसे करूं व्यवहार दुनियां।

मैं अज्ञानी विपुल नाम संग,   नहीं मिले कुछ भी  मेल यहां।।


सदा मुक्त बनो मुक्त विचरो,  है  मुक्त का कोई बंधन न। 

तुम मुक्त आत्मा धरा पर हो,  तेरा कुछ न जग निबंधन यहां।।


तुम मुक्त जगह से आए थे,  पर जग में बंधन कर डाले।

जब जाओगे इस जगती से,  तब हो कौन सा बंधन यहां।।


तुम मुक्त रहो कर्तव्य करो, पर बंधन से न बंध जाना।

यह श्वास तेरी मुक्ति बंधन, कर लो  इसका अभिनंदन यहां।।


है विपुल मुक्त इन बंधन से, नहीं कुछ लेना न कुछ बाकी।

गुरू के बंधन बंध  जाओ,  होगा न कोई बंधन जहां।।

जाने के लिये लिंक को दबायें : मां जग्दम्बे के नव रूप, दश विद्या, पूजन, स्तुति, भजन सहित पूर्ण साहित्य

 

🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏

 

 


होना है हो कुर्बां वतन आन के लिये

होना है हो कुर्बां वतन आन के लिये 

विपुल लखनवी मुम्बई

न हिंदू न इसाई मुसलमान के लिये।
होना है हो कुर्बां वतन आन के लिये॥

मरना अगर तुम चाहो सीमा पर मरो।
हों शहीद देश पर ये जज्बा ही धरो॥ 
न गीता न बाईबिल न कुरान के लिये।
होना है हो कुर्बां वतन आन के लिये॥

नमक की हलाली हिन्दुस्तान से करो। 
क्या मुंह दिखाओगे कुछ अल्लाह से डरो॥
न मंदिर नहीं चर्च मस्जिद नाम के लिये।
होना है हो कुर्बां वतन आन के लिये॥

सारे इंसा उसके बंदे लहू सब एक।
वह तो केवल एक ही नाम हैं अनेक।।
न कब्रगाह मुर्दा कब्रिस्तान के लिये।
होना है हो कुर्बां वतन आन के लिये॥

यह सारी दुनिया उसकी रहमत से बनी।
फिर दंगा फसाद क्यों संगीनें क्यों तनी।।
यह बारूद न है उसके बाम के लिये।
होना है हो कुर्बां वतन आन के लिये॥

तेरा मेरा लहू एक नाम हैं अलग।
सांस सबकी एक पर जिस्म‌ हैं अलग॥
जीना तुमको जिओ नेक काम के लिये।
होना है हो कुर्बां वतन आन के लिये॥

देश का सदा परचम ऊंचा ही रहे।
सारे जग का शांति गुरू बन कर रहे॥
न फैला अशांति डर इंसान के लिये।
होना है हो कुर्बां वतन आन के लिये॥

भारत का मान विपुल बढ़ता ही रहे।
भारत का डंका जग में बजता ही रहे॥
भारत मां के मुकुट भाल शान के लिये। 
होना है हो कुर्बां वतन आन के लिये॥


साथ क्या ले जाऊंगा

साथ क्या ले जाऊंगा

देवीदास विपुल 

 

जिन्दगी का क्या भरोसा साथ क्या ले जाऊंगा।

जिन्दगी जब न है मेरी क्या जगत से पाऊंगा॥

माटी का चोला पहन माटी में मिल जाऊंगा।

माटी से जग यह बना माटी ही बन जाऊंगा॥


माटी जीवन जी रहा माटी तो ब्रह्म गान है।

माटी की सब दे सकेगी माटी से सब काम है॥

जो बसी सांसो की माला पहला मोती जान लूं।

न समझ पाया क्या माला फेर कैसे पाऊंगा॥


देखता सब चुक गया जो भी समय मेरे पास था।

समझ न आया है कुछ भी कौन मेरी आस था॥

क्या करूं कुछ सूझे न वाणी मेरी अब साथ न।

हाथ विपुल कर के खाली जगत से मैं जाऊंगा॥


तीर्थ गुरूवर की दया जो वो मेरे है काम की।

माटी सा जीवन बिताया स्वप्न मिट्टी नाम की॥

कर दया ईश गुरूवर योग संग में ध्यान दो।

नौका दे दो ज्ञान की भव सागर तर जाऊंगा॥


राष्ट्र पूजन

राष्ट्र पूजन

विपुल लखनवी नवी मुम्बई

mob 09969680093


हम करें  राष्ट्र की पूजा। हम करें राष्ट्र की पूजा॥
न कोई धर्म हो दूजा। न कोई मर्म हो दूजा॥

न धर्म का कोई बंधन। न हो कहीं भी क्रन्दन।
बन जाए स्वर्ण धरा यह। बन जाए स्वर्ग ये दूजा॥

हम करें  राष्ट्र की पूजा। हम करें राष्ट्र की पूजा॥

अपने जीवन सत्कर्मों से। और राष्ट्र प्रेम मर्मों से।
जग जाएं भारतवासी। इकजुट करें तेरी पूजा॥

हम करें  राष्ट्र की पूजा। हम करें राष्ट्र की पूजा॥

हो सदा समर्पित तुझको। हर जीवन अर्पित तुझको।
हर बार जन्म तेरी धरती। गर जन्म मिले मुझे दूजा।

हम करें  राष्ट्र की पूजा। हम करें राष्ट्र की पूजा॥

मिल गायें विपुल देश गान। मां तुझको हजारों सलाम।
है पावन सुंदर धरती। भारत सा न कोई दूजा॥

हम करें  राष्ट्र की पूजा। हम करें राष्ट्र की पूजा॥

नमस्कार नमोऽस्तु

नमोऽस्तु परम ब्रह्म

दास विपुल 

वापिस जाने के लिये 👇👇
 
 
परम ब्रह्म को नमस्कार, नमोऽस्तु शिव तत्व।
धरे कभी  गुरु रूप जो,  कभी बना अव्यक्त॥


करूं प्रार्थना शक्तिमान,  स्वयं को निर्बल जान।
सकल विश्व व्यापत रहे, जगदम्बिका परनाम॥

गुरू देव की स्तुति बिना, पूर्ण न कोई काम।
गुरुर ब्रह्मा गुरुर विष्णु,  गुरू गुणों की खान॥

सर्व देव विनती करूं,  करूं विनय कर जोर।
दास विपुल चरणी पढ़ा,  सुन लो विनती मोर।।