Search This Blog

Showing posts sorted by date for query राम ही राम. Sort by relevance Show all posts
Showing posts sorted by date for query राम ही राम. Sort by relevance Show all posts

Tuesday, October 13, 2020

एक लम्बा पद : साधो! ले लो राम का साथ

 

 एक लम्बा पद : साधो! ले लो राम का साथ।

विपुल लखनवी 

मां जग्दम्बे के नव रूप, दश विद्या, पूजन, स्तुति, भजन सहित पूर्ण साहित्य व अन्य

                              साधो! ले लो राम का साथ।

जिसके मन में राम नहीं वह,  जग में रहता अनाथ।  

सियाराम ही शक्ति स्वरूपा, शिव भी जपे दिन रात॥

राम नाम को जपते जपते, तू हो अपने साथ।

राम नाम तेरी श्वास बसे, कर मुझपर विशवास॥

कितने पापी तार दिये है, राम नाम जिन्हें पास।   

रोम रोम में वो बसता है, पकड़े बढाकर हाथ॥          

रासी रगड़ रगड़ से घिसकर, पत्थर भी घिसै जात।

मन को रगड़े राम नाम से, राम नाम सौगात॥            

बाल्मीकी ने कथा सुनाई, तुलसी लिखी गाथ।

केवट शबरी को भी तारा, पूछे न कोई जात॥  

अपने भीतर उसे पकड़ ले, कभी बाहर न आये।

दास विपुल उसे पकड़े छोड़े, जगत परिपंच दे मात॥

नित्यबोधानंद गुरूवर, कृपा शिवोम् मिल जाये।
दास विपुल का जीवन तर दे, विनती करूं दिन रात॥ 



Monday, October 12, 2020

एक पद : राम नाम सुखदाई साधु

 

 एक पद : राम नाम सुखदाई साधु

विपुल लखनवी 

मां जग्दम्बे के नव रूप, दश विद्या, पूजन, स्तुति, भजन सहित पूर्ण साहित्य व अन्य

 

                                राम नाम सुखदाई रे साधु।

रामनाम इक सत्य भया जग,  शेष जगत दुखदाई।

कहत सदा से सुरमुनि जग में, राम नाम अधिकाई॥

साधु रामदास अस धारा, बांकुर शिवा बनाई।

राम नाम को जपते तुलसी, रामचरित जग गाई।।

राम नाम ही जपत कबीरा,  महायोगी बन जाई।

राम नाम की महिमा गाकर, गुरु नानक गुरुआई।।

कितने पापी तर के जाएं,  राम नाम को गाकर।

विठ्ठल विठ्ठल तुका जपे जब,  हरि के दरशन पाई।।

राम कहो चाहे कृष्ण कहो,  राम नाम जप जाई।

नाम किसी भी देव का ले लो,  राम नाम भरपाई।।

देवीदास विपुल ही पापी, राम विमुख जगजाई।

हैं हनुमत सदा ही सहायक,  महिमा राम जताई।।

चेन से चैन नहीं

 चेन से चैन नहीं 

विपुल लखनवी 

चेंन चैन नहीं दे सके, पहनो यह दिन रात।

राम नाम के बैन से, शान्ति मिलती आप।।

चेंन एक जंजीर है, स्वर्ण रजत या लौह।

यह बंधन है ग्रीव में, मुक्त नहीं है वोह।।

प्रभु नाम ही काटता, जगती के जंजाल।

चैन तभी पा पायेगा, मूरख मन में पाल।।

काल कोरोना मिल गया, कर इसका सदुपयोग।

दास विपुल की मान लें, कर ले तू परयोग।


Friday, February 14, 2020

अंत समय प्रायश्चित

अंत समय प्रायश्चित

देवीदस विपुल

जब अंत समय आए तेरा,  तब प्राणी तू पछताएगा।
राम नाम तो लिया नहीं है,  अब जगत अंगूठा दिखाएगा॥




जब माया के बंधन सारे,  तू छोड़ जगत से जाएगा।
तब नहीं साथ तेरे कुछ भी,  बस राम नाम ही जाएगा॥ 


तब याद करेगा तू पिछली,  बीती बातें जो बीत गई।
तब बंद मुट्ठी में रेत समय,  की पकड़ नहीं तू पाएगा॥ 


तब तू समझेगा राम नाम,  की महिमा न्यारी है कितनी।
पर समय न होगा राम नाम,  का किस प्रकार तू गाएगा॥ 


तब तू समझे मानव जीवन,  संतों ने अमोलक है गाया।
बस शनै शनै जो गंवा दिया,  तब क्या कुछ तू कर पाएगा॥  


इसलिए समझ ले रे मूरख,  तीरथ शिव ओम् की किरपा ले।
तेरे अंदर में जब प्रकट हरि,  मुक्ति मार्ग खुल जाएगा॥ 


है दास विपुल की इच्छा यह सारा जग राम का रस पी ले।
तब नहीं काल का भय होगा,  इस ब्रह्म में ब्रह्म समाएगा॥



Wednesday, February 12, 2020

मन में राम टटोले जा

मन में राम टटोले जा 

दास विपुल 

वापिस जाने के लिये 👇👇

🙇गुरुदेव आपके चरणों में समर्पित  🙇

 वाहेगुरू वाहेगुरू वाहेगुरू बोले जा।

मन में राम टटोले जा, मन में राम टटोले जा॥

राम का नाम जग में ऐसे फैले जग उजियारा।
राम नाम जो तूने पाया जग में सबसे न्यारा।
राम नाम लौ जग जाये गुरु चरणों में डोले जा। 
वाहेगुरु वाहेगुरु वाहेगुरु बोले जा॥


गुरू मिले तो जग है तेरा सब कुछ तेरा अपना।
मिथ्या है जीवन,  मिथ्या ही जग,  मिथ्या हो जैसे सपना॥
गुरू नाम बस एक जगत में मुक्ति द्वार खोले जा। 
वाहेगुरू वाहेगुरू वाहेगुरू बोले जा।


नित्यबोधानन्द जो शक्ति प्रतिबल तेरे संग में।
जो दीपक संग बाती जलती गुरू नाम तेरे मन में॥
चक्रों का चक्कर है सारा बैठे उड़न खटोले जा।
वाहेगुरू वाहेगुरू वाहेगुरू बोले जा॥ 


दास विपुल है महिमा जानी पर न भक्ति कीन्ही।
गुरू चरनन से दूर रहा मन चादर मैली कीन्ही॥
मैली चादर धोना हो तो गुरू कृपा धोले जा।
वाहेगुरु वाहेगुरु वाहेगुरु बोले जा॥ 

मुझे बस मेरा प्यारा राम चाहिए

मुझे बस मेरा प्यारा राम चाहिए 

सनातनपुत्र देवीदास विपुल "खोजी"

 विपुल सेन उर्फ विपुल “लखनवी”,


मां जग्दम्बे के नव रूप, दश विद्या, पूजन, स्तुति, भजन सहित पूर्ण साहित्य व अन्य

मित्रो ईश्वर जो करता है। उसमें कल्याण ही छिपा होता है। किसी ने एक ग्रुप में मुझसे वेद पर बहस की। मस्ती में मैंनें हर जबाब काव्मय दे दिया। परिणाम यह हुआ मेरी एक कविता भजन बन गई।

न नाम चाहिए और न दाम चाहिए। मुझे बस मेरा प्यारा राम चाहिए॥
काली कृष्ण नाम जपूँ और कुछ नहीं। सदा याद उसे रखूं और कुछ नहीं॥
गुरू मेरे ईश भगवन् जानता मैं। गुरू कृपा सब कुछ मिले मानता मैं॥
गुरू नाम काली नाम शिवओम् कृपा। मुझे गुरूकृपा का सद्ज्ञान चाहिए॥

न नाम चाहिए और न दाम चाहिए। मुझे बस मेरा प्यारा राम चाहिए॥

 

पुस्तकीय ज्ञान से मुझे मतलब नहीं। किसी के अभिमान मुझे मतलब नहीं॥
हिरदय में नहीं रहे कोई भावना। नहीं कोई शेष रही मेरी कामना॥
रामरस सदा पियूं डूबा मैं रहूं। गुरू के प्याले से ही पान मैं करूं॥
मैं नशेड़ी बन गया हूं राम नाम का। मुझे नशा राम मिले जाम चाहिए॥
 
न नाम चाहिए और न दाम चाहिए। मुझे बस मेरा प्यारा राम चाहिए॥



क्या उनको समझाऊं जो दीमक बने। रामरस पिया न न नशेड़ी ही बने॥
मैं पियक्कड़ बना रहूं राम नाम का। बाकी नशा अब मेरे किस काम का॥
नशा यह है राम का साकी है गुरू। नशा पीना सीख लिया जीवन तब शुरू॥
कीमत जिसकी कुछ नहीं जी भर पियो। टूटे नहीं नशा सुबो शाम चाहिए॥
 
न नाम चाहिए और न दाम चाहिए। मुझे बस मेरा प्यारा राम चाहिए॥


 
ज्ञान और विज्ञान सब चरणों की धूल। गुरूकृपा मिलती रहे जग जाओ भूल॥
काली की कृपा और गुरूज्ञान क्या। मातृ शक्ति बनी गुरुवर भान है क्या॥
देवीदास प्रभुदास चरणों की धूल। गुरूकृपा मिली विपुल सब गया भूल॥
नहीं मुझे कुछ और बाकी ज्ञान क्या। पुस्तक व्यर्थ नहीं उसका भान चाहिये॥

न नाम चाहिए और न दाम चाहिए। मुझे बस मेरा प्यारा राम चाहिए॥



वेदों के भी अनुभव को पी लिया अब। योग भोग रोग सहित जी लिया सब॥
रामनाम मेरे मन में गूंजता रहें। नहीं कोई जिज्ञासा मन ढूंढता रहे॥
अब श्रुति ज्ञान क्या है गीता जब प्रकट। राम एक कर्ता हरे सारे संकट॥ 
बन जाऊं आत्माराम राम जो मिले। रक्ष परमेश्वरी वरदान चाहिये॥

न नाम चाहिए और न दाम चाहिए। मुझे बस मेरा प्यारा राम चाहिए॥

 

मूरख है वे जो वाहिक ज्ञान खोजते। दीमक बन पुस्तकों की थाह थोपते॥
ब्रह्म संग भृमण करूँ साथ रहूं मैं। जगती के कण कण में राम देखूं मैं॥
जीवन सारा बीते यह शिव ही जपे। दूजे किसी काम हेतु समय न खपे॥
राम नाम आनंद बस आनंद की बात। निराकार वो है पर साकार चाहिए॥

न नाम चाहिए और न दाम चाहिए। मुझे बस मेरा प्यारा राम चाहिए॥

 

मैंने कुछ मांगा नहीं जाना नहीं क्या। मूरख अज्ञानी बनकर शरण में गया॥
पर उस शक्ति ने वोह ज्ञान दे दिया। ब्रह्मा ब्रह्मांड सारा भान दे दिया॥
एक पलभर में सब कुछ घटित हो गया। अचरच में पड़ा विपुल चकित रह गया॥
अद्भुत लीला कैसी प्रभु ने रची। मन में कोई इच्छा न हो वर चाहिये॥

न नाम चाहिए और न दाम चाहिए। मुझे बस मेरा प्यारा राम चाहिए॥

 

मेरी कोई इच्छा नहीं भाव नहीं। नहीं कोई जिज्ञासा है अब ताव नहीं।।
बस एक बात जानूं हाथ मेरे वो। हर एक क्षण साथ रहे हर सांस जो॥
धन्य हुआ जीवन मेरा प्यार जो मिला। काली गुरू प्रेमल भक्ति कमल खिला॥
अब मैं तो बेहद आलसी कुछ न करूं। संग रहूं उसके कुछ न काम चाहिए॥

न नाम चाहिए और न दाम चाहिए। मुझे बस मेरा प्यारा राम चाहिए॥

 

मैं तो रामदास हूँ कालीका दास। जगत कुछ समझे नहीं कहे उपहास॥
अब मैं कुछ करता नहीं राम करे काम। हर काम वो ही करे मैं करूं विश्राम॥
करता भरता हरता जो राम नाम है। मैं भी कुछ करता हूं मूरख ज्ञान है॥ 
जब इस जगती में मेरी क्या बिसात। मैं तो मदमस्त हूं आराम चाहिये॥

न नाम चाहिए और न दाम चाहिए। मुझे बस मेरा प्यारा राम चाहिए॥

 

जब तक राम को पाने  पा  गल न बनो। जब सब राम का लक्ष्य ताने न बुनो॥
भूत बनी पुस्तक डराएंगी तुम्हें। शब्दों के जंगल में भटकायेंगी तुम्हे॥
यही वेद समय पा रुलायेंगे तुम्हें। रूप अपना जब ये दिखायेगे तुम्हें॥
एक छोर गुरू कृपा प्रभु कृपा हो। तोता ज्ञान छोड़ सद्ज्ञान चाहिए॥

न नाम चाहिए और न दाम चाहिए। मुझे बस मेरा प्यारा राम चाहिए॥

 

जीवन वृथा बीत गया पड़े सो रहे। तार्किक विवादों में ही उलझे रहे॥
अब यम द्वारे ढाड़ा सोचूं क्या करूं। जब सांसे साथ नहीं कैसे कुछ करूं॥
जीवन भर दौड़ा हाथ में कुछ नहीं। रहा हांफता सदा साथ में कुछ नहीं॥
अब गुरू कहां मिले ध्यान क्या करूं।  कैसे मिले मुक्ति वरदान चाहिए॥

न नाम चाहिए और न दाम चाहिए। मुझे बस मेरा प्यारा राम चाहिए॥

 

वेद को जब चाट लिया क्यों रो रहे। अनुभव कुछ मिला नहीं वेद जो कहे॥
तेरी हर बात का इस काव्य में जवाब। वेदज्ञान पाठ नहीं अनुभव का सबाब॥
तोता बन पढ़ते रहे समझ नहीं कुछ। दूजे की सुना नहीं समझा उसे तुच्छ॥
प्रभु कृपा गुरू मिले गुरू से प्रभु। कर जप भक्ति गर निरवाण चाहिये॥

न नाम चाहिए और न दाम चाहिए। मुझे बस मेरा प्यारा राम चाहिए॥

 

अब भी तू न समझे नादां है जनाब। पता नहीं देखता क्या कैसे हैं ख्वाब॥
काव्य धारा बहती रहे हृदय को छू। क्या ये जो मातृ कृपा नहीं देखे तू।
अपने को ज्ञानी बन ज्ञान दे रहे। दूजे को मूरख सोंच सम्मान ले रहे॥
मान मेरी बात नेक जतन कर लो। इष्ट मंत्र जाप कर गर राम चाहिए॥

न नाम चाहिए और न दाम चाहिए। मुझे बस मेरा प्यारा राम चाहिए॥

 

ये ही तुझे तारे बस गांठ बांध ले। समय जो पास तेरे सांठ बांध ले॥
जीवन का लक्ष्य यही इसको जान ले। देवीदास विपुल की भी कभी मान ले॥
जीवन है भुक्ति जिसमें मुक्ति का मार्ग। राम नाम सारे नाम ईश के मार्ग॥
गुरू हेतु भटको नहीं जाप कर लो। नहीं कुछ बोलूं अब विश्राम चाहिए॥
न नाम चाहिए और न दाम चाहिए। मुझे बस मेरा प्यारा राम चाहिए॥





उद्धार की एक सलाह, नेक सलाह

Monday, January 27, 2020

सोंचो हर रोज दीवाली ही है

सोंचो हर रोज दीवाली ही है


काव्य: दीपावली क्या

सारे जग के तम को हरने। आती है यह दीवाली।।
प्रभु राम को नमन करने। आती है यह दीवाली।।

युगों युगों से इसे मनाते। पर अंधियारा है बाकी।।
राम ह्रदय में नही है आता। भाव रावण का है बाकी।।
दुर्योधन हो या हो रावण। रण न्याय का है बाकी।।
ईश प्रेम को अर्पण करने। आती है यह दीवाली।।

युग बीते इतिहास हो गए। राम लला उपहास हो गए।।
जितने असुर बचे धरती पर। सत्ता से खासमखास हो गए।।
सत्य न्याय जीवित है जग में। यही यह बतलाती है।।
नही सीखेंगे कुछ भी राम से। मात्र मनाएंगे दीवाली।।

विपुल ने सोंचा हम बदलेंगे। पर न बदला यही हुआ॥
राजनीति के राम हो गए। सीता पुनः अपहरण हुआ।।
महाकाली का काल दिखे अब। जैसे बुद्धि भृष्ट हुआ।।
आज पुनः विचार करो अब। मन  दर्पण है दीवाली।।





"MMSTM समवैध्यावि ध्यान की वह आधुनिक विधि है। कोई चाहे नास्तिक हो आस्तिक हो, साकार, निराकार कुछ भी हो बस पागल और हठी न हो तो उसको ईश अनुभव होकर रहेगा बस समयावधि कुछ बढ सकती है। आपको प्रतिदिन लगभग 40 मिनट देने होंगे और आपको 1 दिन से लेकर 10 वर्ष का समय लग सकता है। 1 दिन उनके लिये जो सत्वगुणी और ईश भक्त हैं। 10 साल बगदादी जैसे हत्यारे के लिये। वैसे 6 महीने बहुत है किसी आम आदमी के लिये।"  सनातन पुत्र देवीदास विपुल खोजी
ब्लाग :  https://freedhyan.blogspot.com/

Friday, January 24, 2020

मीरा हरि का दर्शन पाया

मीरा हरि का दर्शन पाया

 

मां जग्दम्बे के नव रूप, दश विद्या, पूजन, स्तुति, भजन सहित पूर्ण साहित्य व अन्य

मीरा ने ऐसी भक्ति कीन्ही,  दरस हरि का पाया।

हरि हरि गाते गाते तन,  उसका हरि में समाया॥

मीरा की यह अमर कथा जो हरि कृपा दर्शाती।

हरि नाम की महिमा न्यारी विष को अमरत बनाया॥

हरि का दर्शन पाया मीरा हरि का दर्शन पाया॥


सूरदास हरि भक्ति बाल की चैतन्य ले हरि नामा।

नरसी महेता धन्य हुये जब हरि बन गये मामा॥

हरि की लीला अलग न्यारी, प्रेम की अद्भुत धारा।

प्रकट भये जब लाल नंद के भक्तन ह्रदय बसाया॥  

हरि का दर्शन पाया मीरा हरि का दर्शन पाया॥


भक्ति की धारा ऐसी धारा बड़े-बड़े बह जायें।

हरि नाम की महिमा ऐसी बडे़ पापी तर जायें॥

हरि नाम की नौका लेकर भवसिंधु पार लगायें।

हरि नाम ही एक सहारा, गज को ग्राह बचाया॥

हरि का दर्शन पाया मीरा हरि का दर्शन पाया॥


रसखान बहाकर रस की धारा नरोत्तम स्तुति दीन्ही।

खुसरो अमीर ने हरि गुण गाया भक्ति सच्ची कीन्ही॥

कलिकाल में तुलसी प्रभु को कृष्ण हैं राम दर्शाया।

प्रभु नारायण तीरथ शिवोम गंगा ज्ञान फैलाया॥

हरि का दर्शन पाया मीरा हरि का दर्शन पाया॥


दास विपुल ले प्रभु की शरणी, चरण कमल में बैठे।

काव्य की धारा फूटी ऐसी मूरख विपुल है ऐंठे॥

ध्यान धरे बस प्रभु निरन्तर मूरख ज्ञान बसाया।  

कालीदास अनपढ़ था मूरख, कैसे ज्ञानी बनाया॥

हरि का दर्शन पाया मीरा हरि का दर्शन पाया॥



Monday, January 20, 2020

दोहे मन के

दोहे मन के 

 

 

देवीदास विपुल उर्फ  

विपुल सेन “लखनवी”

 नवी मुंबई 

इतना छोटा मन नहीं, जले किसी के ठौर।

दूजा कूदे कुएं में, चला बचाने और।।

मैं सोंचू कर्तव्य है, करूँ उसे अगाह।

शायद यह जगत रीति न, बुरा लगे उन थाह।।

चढ़ा पुदीने झाड़ पर, चटनी लियो बनाय।

मीठा बोले बोल जो, प्रिय वो समझा जाय।।

सिद्ध हनुमान फंस गए, कालनेमि के काल।

पर देवी रक्षक बनी, कालनेमि के काल।।

मोह माया जंजाल है, सब जग ईश्वर नाम।

अस्तिव जग का एक ही, परमपिता वो जान।।

माया का पर्दा हटे, नहीं सरल यह काम।

योगी भोगी जोगी सब, सबै नचावे राम।।

शून्य शून्य सब अनन्त हो, यह ब्रह्म का खेल।

शून्य नहीं जो ब्रह्म है, सब मन का है मेल।।

क्या परिभाषा शून्य की, नहीं जगत दे पाय।

गर संख्या इक शून्य है, शून्य कहां बिसराय।।

जस मख्खन दिखता नहीं, दूध छिपा जो बैठ।

शून्य कभी दिखता नहीं, दिखे शून्य न ऐक्य।।

शून्य जिसको कह रहे, मन का एक वह राग।

शांत मन न शून्य है, शून्य का शून्य अविभाज्य।।

शून्य में जब घट गया, अनन्त रहा तब शेष।

अनन्त अनन्त घट गए, अनन्त ब्रह्म है शेष।।

स्थिर बुद्धि जब भये, शून्य नजर फिर आय।

शांत चित्त न शून्य है, ब्रह्म रूप मिल जाय।।

करो करो अभ्यास यह, साधन करो अपार।

जब मिल जाये शून्य तब, समझो बेड़ा पार।।

मन शांत हो जाएगा, मोह नही फिर शेष।

गल जायेगे भाव सब, समझो शून्य न शेष।।

तीव्र वैराग उपज गया, छटपट मनवा होय।

वाणी दिखे ब्रह्म की, नही है दूजा कोय।।

लोभ मोह माया गई, गल जाये अहम भाव।

एक ब्रह्म सब रूप है, दूजा नहीं स्वभाव।।

जो मैं सोंचा ब्रह्म है, निकला मन का भृम।

चलते चलते थक गए, कहीं मिला न ब्रह्म।।

कठिन राह पनघट चली, पनिहारिन तक जाय।

गागर कान्हा भर गया, तबहूँ समझ न आय।।

जब तक वेद वाक्य न, अनुभव जनित न आय।

तब तक ज्ञान उधार का, ब्रह्म ब्रह्म चिल्लाय।।

चन्द्र समान जो निकट है, चले तो बेहद दूर।

गुरू वाहन मिल गया, समझो न है सुदूर।।

दृष्टाभाव जो मन दिखे, चेतना विस्तृत जाय।

नहीं शून्य यह भाव है, आत्म विस्तार कहाय।।

दृष्टा से ऊपर चले, कर्म करे कोई और।

दृष्टा भी मैं न रहा, अनुभव शून्य तब ठौर।।


बहुत ही सुंदर जग है

 बहुत ही सुंदर जग है



 

 

देवीदास विपुल उर्फ  

विपुल सेन “लखनवी”

 नवी मुंबई 

 

 

बहुत ही सुंदर जग है सुंदर सुंदर इसकी काया है। 

सुंदरता के पीछे पड़ कर इसने ही भरमाया है।।

गर मेरा हृदय हो सुंदर सुंदरता चहुं ओर दिखें।

सुंदरता को देख रे बंदे सुंदर तेरी काया है।।


युगो युगो से भटक रहा तू कितनी योनि मिलती है।

मानव जीवन तूने पाया सुंदर जिसको गाया है।।

बहुत ही सुंदर जग है सुंदर सुंदर इसकी काया है। 


राम नाम अति सुंदर मन हो हरि नाम से धुल जाए।

हरि नाम को भज ले बंदे सबको पार लगाया है।।

बहुत ही सुंदर जग है सुंदर सुंदर इसकी काया है। 


मानव जीवन सबसे सुंदर नहीं और कोई योनि है।

मानव जीवन बड़ा अमोलक वेदों ने यह गाया है।।

बहुत ही सुंदर जग है सुंदर सुंदर इसकी काया है। 


तू जगती पर आया बंदे सुंदर ही बन जाने को।

बाहर सुंदर सब होते हैं अंदर हो समझाया है।।

बहुत ही सुंदर जग है सुंदर सुंदर इसकी काया है। 


तुम कहते हो दास विपुल का लेखन सुंदर होता है।

सुंदर मन से जब पढ़ते हो मन सुंदर भाव ही आया है।।

बहुत ही सुंदर जग है सुंदर सुंदर इसकी काया है। 


सुंदरता के सभी पुजारी सुंदरता के पीछे है।

सुंदरता के पीछे पड़ कर मूरख समय गवाया है।।

बहुत ही सुंदर जग है सुंदर सुंदर इसकी काया है। 


चलो बना ले सुंदर मनवा गुरु कृपा की शरण चले।

दास विपुल शिव ओम की शरण जीवन सुंदर बनाया है।।

बहुत ही सुंदर जग है सुंदर सुंदर इसकी काया है। 


तुलसी रवि मीरा ने गाया सूरदास समझाते हैं।

सुंदर प्रभु सम कोई नहीं है मन में क्यों भ्रम आया है।।

बहुत ही सुंदर जग है सुंदर सुंदर इसकी काया है।

बाती का यह तेल कैसे धीरे से चुक जा रहा

 बाती का यह तेल कैसे धीरे से चुक जा रहा


मां जग्दम्बे के नव रूप, दश विद्या, पूजन, स्तुति, भजन सहित पूर्ण साहित्य व अन्य

 

 

देवीदास विपुल उर्फ  

विपुल सेन “लखनवी”

 नवी मुंबई 

 

बाती का यह तेल कैसे धीरे से चुक जा रहा।

न समझ पाया यह जीवन धीरे से पछता रहा।।


सांसो की बाती बनाकर ज्योति कैसे जल रही।

यह बुझेगी न पता अब कुछ समझ में आ रहा।।

बाती का यह तेल कैसे धीरे से चुक जा रहा।।


जब स्वयं संग वासनाएं चित को मैला कर लिया।

चादर भी अब फट चुकी है कैसे सिलता जा रहा।।

बाती का यह तेल कैसे धीरे से चुक जा रहा।


मैंने सोचा यह जगत मुझको ही मिल जाएगा।

किंतु न मेरा है कोई भोग भोगे जा रहा।।

बाती का यह तेल कैसे धीरे से चुक जा रहा।


न कभी आरत उतारी न संवारा जोत को।

न पता मंजिल कहां है किंतु दौड़ा जा रहा।।

बाती का यह तेल कैसे धीरे से चुक जा रहा।


अब विपुल वैराग्य आया जब नहीं कुछ पास है।

जो जगत बेकार है अब दान देता जा रहा।।

बाती का यह तेल कैसे धीरे से चुक जा रहा।


जब युवा था मैं कभी भागता और हांफता।

मैं गलत था कितना मूरख वक्त यह समझा रहा।।

बाती का यह तेल कैसे धीरे से चुक जा रहा।


है विपुल हैरान अब तो देखता इस जगती को।

आ रहा सबकी समझ में काल ग्रसता जा रहा।।

बाती का यह तेल कैसे धीरे से चुक जा रहा।


अब  शरण शिवओम लेकर राम का कुछ नाम ले।

वो ही तारेगा जगत से दास विपुल गा रहा।।

बाती का यह तेल कैसे धीरे से चुक जा रहा।

न समझ पाया यह जीवन धीरे से पछता रहा।।


Thursday, January 16, 2020

कवि कौन

कवि कौन 


 

 

देवीदास विपुल उर्फ  

विपुल सेन “लखनवी”

 नवी मुंबई 

मैं जानूं कछु भी नहीं,  भाव शब्द का ज्ञान।

जग बोले मैं कवि हुआ, पुतला माटी जान॥

भाव शब्द मेरे नहीं, मैं अशक्त ये मान॥

लिखता कोई और है, पुतला मेरा जान।

लोग कवि कहते मुझे, मैं पुतला अज्ञान॥

कलम हाथ मेरे थमा, देता वो निरदेश।

मैं तो बस पढ़ता रहूं, जो उसका आदेश॥

मैं कुछ भी करता नहीं, करता कोई और।

सांसों की माला फिरे, ये ही जग में ठौर॥

नशा राम का मिल गया, दूजा नहीं सुहाय॥ 

मूरख कितने जगत में, मदिरा पी लुढ़काय॥

नहीं दाम देना पड़े, नहीं पात्र लूं हाथ।

धर धारा पीता रहूं, प्रियतम के ही साथ॥

मूरख ढूंढे जगत में, नहीं हाथ में आय।

अंतर में सागर भरा, बिरला पी पी जाय॥

जगत वासना डूबकर, अधो:गति को पाय।

मानव देही नष्ट कर,  जाने क्या मिल जाय॥

अपनी गति से चल रहा, काल चक्र का खेल।

समय जो बीता न मिले, करे स्वयम से मेल॥

अपना जीवन घट रहा, इन सांसों के साथ।

मूरख समझे पकड़ मैं, रख लूं अपने पास॥

दास विपुल विनती करे, समझो जग का ढोल।

श्वासें तेरी कीमती,  समझो इनका मोल॥


Monday, January 6, 2020

दीपावली राम नाम की!

दीपावली राम नाम की! 

सनातनपुत्र देवीदास विपुल खोजी 

 

वापिस जाने के लिये अन्य ज्ञानवर्धक रोचक लेख के लिंक: 👇👇

एक और दीवाली बीत गई,  क्या मन का दीप जला पाये?

है अंतर्मन कालिमा कितनी, क्या मन का तमस मिटा पाये??


बरसों से रावण दहन किया,  क्या दहन हुआ रावण मन का?

जतन अनेकों करते फिरते,  क्या उतर सका मैला तन का?

रावण से निकृष्ट कर्म करो, बन दुशासन स्त्री वस्त्र हरो।

रावण को मारोगे हर्षित, स्वदर्पण भी कुछ देखा करो॥  


है कितनी कोशिश कीं तुमने,  जो मन का मैल छूट पाये?

है अंतर्मन कालिमा कितनी, क्या मन का तमस मिटा पाये??


ध्वनि प्रदूषण वायु प्रदूषण,  कनफोड़वा शोर तुम करते।  

हरने प्रदूषण अपने मन का,  है कौन जतन जो तुम करते॥

दीपावली अर्थ को समझो, है अनर्थ लगा कर तुम बैठे।

है निशा ह्रदय से भगा सको,  क्या सोंचा क्योंकर हो ऐठें॥


है मन में अपने शांति कितनी,  क्या मन का दर्द मिटा पाये॥

है अंतर्मन कालिमा कितनी, क्या मन का तमस मिटा पाये??


अरे सम्भल,  अब भी शेष है,  श्वासें जो तेरे पास बची।

बस विधना लीला देख धरा, मनमोहनी काया है रची॥

अब राम का नाम विपुल जप ले,  असमय समय जो पास बचा।  

मन की भटकन अब बंद करें, है समय की बात शव तेरा सजा॥


दास विपुल महिमा बड़नामी,  मूरख भी पार उतर जाये।

है अंतर्मन कालिमा कितनी, बस राम नाम ही धो पाये॥




Sunday, January 5, 2020

कलियुग के अकाट्य दोहे

कलियुग के अकाट्य दोहे 

 

यह कलियुग की देन, पहले प्रभु को जान।
फिर चलना आरम्भ हो, उल्टी गिनती मान।।

प्रभु तो टाइमपास है, बस ऐसे ही मान।
मुझको जग ही भाता है, कौन हो परेशान।।

मूड रहा तो जान लूं, प्रभु की कौन परवाह।
दुनियादारी निभा लूं, समय बचा तो वाह।।

यह सब पुरातन बात है, मैं आधुनिक जीव।
मूरत में है क्या धरा, यह तो है निरजीव।।

मूरत मानव ही जनै, अपने मन कर विचार।
वैसा चेहरा बन गया, जैसी मन तकरार।।

हाथ पसारे आये हैं, हाथ पसारे जाय।
अंत समय सिकन्दर सम, जी भर पछताय।।

मैं भिखारी राम का, राम द्वारे वास।
जब तक ह्रदय राम है, तब तक जगत निवास।।

विद्युत का क्या रूप है, पर यंत्रों में वास।
वोही मूरत प्रभु की, मूरत में निवास।।

नशा हमेशा मैं करूँ, पर मद्य दिखत नाय।
टुन्न रहूँ हर शाम मैं, राम नशा दे जाय।।

ईश्वर जग चला रहा,बिना किये ही करम।
मानव भी ऐसे चले,पर मन राखे भरम।।

धन बिन यह हाला मिली, नशा मिले बिन दाम।
दास विपुल तो तर गया, पीकर बेसुध जाम।।

राधामय परभात जब, कृष्णमय रात्रि आय।
पर्व रहे हर पल सदा, राधा संग हर्षाय।।

कुछ पल का पाया नशा,सतत नहीं मिल पाय।
कृपा करो मेरे प्रभु,नशा निरंतर आय।।

विद्युत शक्ति पंखा चले, निज अभिमान बढाय।
ईश्वर शक्ति से चले, अहम अहम औधाय।

ईश्वर जगत चला रहा, बिन कर कोई कर्म।
जिसने जाना ज्ञान यह, समझे वह ब्रह्म मर्म॥
 


गुरू द्रोही नहीं शांति, धरा गगन पाताल।

योनि मिले पिशाचों की, न मिले मुक्ति अकाल।।

गुरू द्रोह कभी न करो, चाहे छूट शरीर।

दास विपुल जो कह रहा, कह  तुलसी या कबीर।।

शिव द्रोही को ठौर है, कहते वेद पुराण।

गुरू द्रोही न बच सके, क्षमा न दे भगवान।।

गुरू बचाता यदि कहीं, कर शिव का अपमान।

पर शिव नहीं बचा सके, क्रुद्ध गुरू ये जान।।

गुरू सहने की मूर्ति, कभी न क्रोधित होय।

किंतु गुरू शक्ति है ब्रह्म, वोह तो रूष्ट होय।।

छलिया गुरू भरमार है, देख जगत में आज।

किंतु सदगुरू मिल सकें, गर तेरा हो भाग्य।।

गुरू ठोंक कर कीजिये, ठोंक बजाये देख।

किंतु गुरू यदि कर लिया, नहीं कलुष या मेख।।

गुरू परीक्षा लेने का, है तुझको अधिकार।

शीश झुकाने के पूर्व, कर अनगिनत प्रहार।।

एक बार जो बन गये, सद्गुरु चेला आप।

फिर उसका अपमान हो, घोर नरक है पाप।।

शक्ति के जो खेल हैं, दुनिया समझ न पाय।

वैज्ञानिक ले यंत्र को, जगत शक्ति पगलाय।।

दास विपुल वाणी सुनो, बिना अनुभव न लेख।

लेकर उपाधि जगत की, समझ सका प्रभु देख।।

सुन्दरं सुंदर हुआ, जन सेवा कर आज।

ज्ञानवान प्रचार कर, सुंदर कर दिए काज।।

ये पुस्तक बहुमूल्य हैं, सुंदर मूल्यवान।

पढ़ने मनन से मिले, परा लोक का ज्ञान।।


फंस हंस कर बेहोश हो, इतने सारे नूर।

किधर कहाँ को चलूं मैं, थककर चकनाचूर।।

रात्रिकाल में इष्ट से, पूछो मारग कौन।।

स्वप्न में आ जायेगा, कौन अधूरा पौन।।

मन को साधे साध है, तन को साध निरोग।

कह यह ज्ञानीजन सभी, मन्त्र जाप से योग।।

पहले मन्त्र जप तो आरम्भ करो जो अच्छा लगे।

रात्रि करे जो ध्यान जो, दिवस करे जो पाप।

मुक्ति कैसे मिल सके, घटता बढ़ता हिसाब।।

मन को स्थिर करो प्रथम, चिंतन करो गुरूदेव।

जाप करो रात्रि इष्ट का, होय सहायक देव।।

मन्त्र जाप आरम्भ करो, जब निद्रा न आय।

जब आती है निद्रा, करत जाप सो जाय।।

लाभ और हानि देखना, यह बनिये का काम।

प्रभु चिंतन कैसे करो, न कोई इसके दाम।।

यह सब करें सहायता, मन निर्मल को काज।

मन्त्र नाम तो शब्द हैं, जपे निरन्तर आज।।

गीता सार दे ज्ञान का, प्रतिबिंब तोय दिखाय।

जान सको कब योग है, भलीभांति समझाय।।

स्थिर बुद्धि हो गए, स्थितप्रज्ञ बन जाये।

समत्व भाव जो आ गया, तब योगी कहलाये।

ज्ञान योग तो श्रेष्ठ है, किंतु भक्ति अनमोल।

प्रेम योग से मिले प्रभु, कृष्ण गीता के बोल।।

भूखा गर मॉनव कहीं, भजन नहीं कर पाय।

पेट भरे तब बात हो, प्रभु याद तब आय।।

प्रभु प्रेम है विलासिता, भूखा यही चिल्लाय।

भरे पेट की बात है, प्रभु स्मरण तब आय।।

बालक सम योगी बनो, सीखो उससे योग।

ऊंच नीच का भेद न, छल कपट न वियोग।।

टेढी बुद्धि मिले न, ईश दृश्य न होय।

भोली बुद्धि है भली, प्रभु संयोग हर कोय।।

 

उच्च वरन में जनम मैं, नहीं दिखावा कोय।

रविदास की शिष्या मीरा, नहीं दीखत है तोय।।

मूरख अधिक जगत में, न समझें वह ज्ञान।

रंग महल को देखकर, समझें उच्च दुकान।।

मूरख हिन्दू लड़ मरे, तुरकन यही चाह।

अग्नि से न बुझ सके, अग्नि फैल अथाह।।

तू नीचा मैं ऊंच हूँ, मूरख करे बखान।

दोनों लड़ते मर रहे, जैसे अंध समान।।

देश खंडित यूं हुआ, नहीं सूत्र था एक।

सत्य सनातन भूलते, कथनी कर न विवेक।।

तिल तिल कर मिट जाओगे, गर न समझे आज।

अग्नि से ही बुझा रहे, जो अग्नि की आग।।

समझदार कुछ तो बनो, क्योंकि तुम हो पाठ।

भ्राता से गर लड़ मरे, शत्रु क्यों हो आज।।

हिंदुत्व की वे देन हैं, तुम भी हिन्दू कहायो।

हिंदुओं अब समय है, सभी एक हो जाओ।।

 

नहीं नियंत्रण जन्म का, कोई अपने हाथ।

फिर मॉनव क्यों कर रहा, जाति पाति उत्पाद।।

 

जीवन में गर ज्ञान हो, अंतर्मन आनन्द।

समझो तुमने पा लिया, ईश प्रेम सानन्द।।

हिन्दू मुर्दा कौम है, मुर्दा इनका ज्ञान।

बंट कर रहते सभी, मूर्ख़ चतुर सुजान।।


मन को साधे साध है, तन को साध निरोग।

कह यह ज्ञानीजन सभी, मन्त्र जाप से योग।।

चढ़ा पुदीना झाड़ पर, झाड़ू देय बुहार।

हे सदगुरू कर आपनो, हमको देय सुधार।।

सुनी प्रशंसा फूलते, जैसे मृत शरीर।

मूरख को न ज्ञान है, मुर्दा हुआ शरीर।।

स्वयं प्रशंसा मृत्यु सम, आत्म श्लाघ आत्म घात।

प्रशंसा से बच कर रहें, आत्म सोचिये आप।।

चिंतन मनन करे जब, कहीं प्रशंसा होय।

कहीं गर्व न घुस रहा, अहंकार तुष्ट होय।।

हर्ष करें नही स्तुति सुन, शोक नहीं संताप।

स्थितप्रज्ञ तब जानिये, योगी हो गये आप।।

 


 


जैसी करनी वैसी भरनी

जैसी करनी वैसी भरनी



जैसी करनी वैसी भरनी।

नाम सार्थक जो थी लंकिनी।।

रावण की वह तो रक्षक थी।

सज्जनो की ही भक्षक थी।।

शायद उसकी करनी इतनी।

पाप घड़ा भर डाला था।।

पाप का उसके अंत हुआ।

राम बहुत दिल वाला था।।

अब ढूँढो हनुमान कहाँ है।

जिसने लंका उसकी ढाई।।

आओ नमन करें हनुमन्त को।

स्मरण सिया राम दोहाई।।

विपुल लखनवी।



लटकते दोहे ज्ञान के

 लटकते दोहे ज्ञान के



ज्ञानी ज्ञानी जूझते, ज्ञानी समझ न पाय।

ज्ञानी चुप बैठे रहे, ज्ञानी उठ भग जाय।।

मैं सही और तू गलत, कौन किसे बतलाय।

इते ब्रह्म देखा करें, उते ब्रह्म समझाय।।

गागर है जितनी बड़ी, उतना नीर समाय।

अधिक जल जो भर गया, बाहर बह बह जाय।।

ब्रह्म सर्वत्र व्याप्त है, ब्रह्म सर्वस्य है आप।

तू छोटा और मैं बड़ा, इसे समझना पाप।।

शब्द एक निष्काम है अर्थ अनेकों लोग।

जब समझे निष्काम क्या, नहीं लगावे भोग।।

मन संकल्प भाव उगे, जिसका फल संस्कार।

शुभ अशुभ सब गौण है, करे पुकार संस्कार।।

जगत कर्म न छोड़ना, छोड़ो फल क्या आय।

नहीं लिप्त जब कर्म करो, ताका फल मुरझाय।।

है आसक्ति ही बुरी, सत रज तम गुण रूप।

नष्ट करो आसक्ति को, यह निष्काम स्वरूप।।

काव्य नहीं आसान है, बिन कृपा रच न पाय।

गर इतना आसान हो, हर कबीर बन जाय।

मन मेरा हरिधाम है, तन मंदिर है आप।

एक यही विनती मेरी, रटू राम का जाप।।

दोनों रूप अलग सही, आत्म रूप है एक।

मूर्ख को दो दो दिखे, ब्रह्म नहीं है अनेक।।


जो कुछ जग में है घटित, गुरु की लीला जान।

गुरू प्रभु तो एक है, बस यही तू मान।।

परम आनंद तो तीर्थ है विष्णु है महाराज।

संग शिवोम तीर्थ नाम ले धाम चार करियाद।।

रक्ष रक्ष परमेश्वरी रक्षा कर फरियाद।

जीवन सुखमय होए तब जो करता है याद।।

जय किसकी करता फिरे, तेरी जय जग होय।

ब्रह्म रूप तू ही रहे, मूरख काहे रोय।

जय आतम की बोलकर, खोले मन के द्वार।

सारे संशय मिटे जब, मिट जाय मन भार।।

आतम भाव में लीन हो, भूलेगा संसार।

ब्रह्म वही मिल जायगा, मिल मुक्ति का द्वार।।

हरि हरि जपता रहे, मन हरियाली होय।

हरि नाम का जाप ही,  बिया मुक्ति का बोय।।

राम नाम को लूट ले, कर का सोना डार।

बना तिजोरी हृदय की, हो जावेगा पार।।

गली-गली मिल जायेंगे, भांति भांति के चोर।

 राम नाम ना ही मिला, कैसे होगी भोर।।

मन सूरज बन जायगा, तभी मिलेगी शीत।

जब जल जाय मन मेरा, तभी मिलेगी प्रीत।।

जतन किए बहु विधि फिरे, कहीं मिले न राम।

जब जग छोड़ा कर्म सब, प्रकट हुए भगवान।।

कर्म हीन जग को दिखे, कर्म हींन निष्काम।

सब जगती को खेल है, अविद्या विद्या जान।।

स्वयं प्रशंसा जो करें, आतम हत्या समान।

प्रभु कृष्ण बतला गये, अर्जुन को यह ज्ञान।।

बकरी मैं मैं कर फिरे, गले छुरी चलवाय।

ज्यादा मीठा सड़ गया, कीड़ा ही पड़ जाय।।

गन्ना कितना मीठ बन, कोल्हू पेरा जाय।

बकरी मैं मैं कर फिरे, गले छुरी चलवाय।।

लय बिन काव्य न बन सके, लय बिन न कोई जीव।

लय बिन धरा न टिक सके, देती प्रकृति सीख।।

जीवन की रफ्तार लय, लय बिन सुर न साज।

तोल मोल कर बोलना,  जीवन दे आवाज।।

नहीं समझते भाव जो, वह अभाव रह जाय।

मूरख कुछ समझे नहीं,  कैसे उसे समझाय।।

भावों की नदिया बहे, यह प्रभु की सौगात।

सदा लीन प्रभु में रहो, चाहे दिन या रात।।

प्रभु चिंतन के भाव है मैं मूरख क्या जान।

केवल मैंने सीखा है एक हरि का नाम।।

हर पल मैं सोचा करूं, जब भूलूं हरि नाम।

तब इस जगती को मिले, मेरा अंतिम प्रणाम।।

अर्थ अनेक बनते रहते, शब्द किंतु है एक।

अपना-अपना राग है अपनी अपनी टेक।।

मोर मोर को देखकर, आनंदित है मोर।

सुवरण को ढूंढत फिरें कवि व्यभिचारी चोर।।

मेरी भव बाधा हरो राधा नागर सोय।

जा तन की झाई पड़े शाम हरि दुत होय।।

जो दिखलाऊं बाहर मैं, वैसा भीतर होय।

पर ऐसा होता नहीं, डर दुकान को खोय।।

अंदर खस्ताहाल है, बाहर ऊंची दुकान।

अंदर तो विष भरा है, बाहर दिखे पकवान।।

थोथा ज्ञान दे रहे, सगुण निर्गुण बतलाय।

ऐसे मूरख ज्ञानी जन, हर घर मे मिल जाय।।

निराकार अंत रूप है, सगुण व्यक्त है रूप।

सगुण वही साकार है, रूप है तत्व अनूप।।

ईश्वर प्राप्ति मारग पर, ज्ञानी बढ़ता जाय।

मूरख पीटे लकीर यह, निर्गुण सगुण पगलाय।।

पढ़ किताबें दीमक सी, ज्ञानी यू पगराय।

जस ब्रह्म का ज्ञान सब, पानी भर कर जाय।।

जो जाने साकार सगुण, वैज्ञानिक कहलाय।

जो जाने निराकार है, ज्ञानी वह बन जाय।।

रात्रि गरजी वर्षा थमी, भादों की बरसात।

अंधकार देकर गया, कृष्ण रूप सौगात।।

ईश प्रेम ने ले लिया, कृष्ण रूप अवतार।

सन्तो को मालूम हुआ, करेगा जग उद्दार।।

सप्तम पुत्र हत्या हुई, माँ का पूछो हाल।

कांप कलेजा जग गया, सुन सत्ता का हाल।।

सृष्टि का जो करे जगत, पाप रूप ये काम।

मुक्ति सोचों दूर की, पाये नही विश्राम।।

हत्या करे जो जीव की, पूर्ण पाप यह काम।

मन को मिले न शांति, ईश्वर का अपमान।।

जन्माष्टमी का पर्व जो, पुनः स्मरण कराये।

दुष्ट कर्म तू छोड़ दे, कृष्ण प्रेम पा जाये।।

प्रथम भाव को व्यक्त कर, मात्रा गिन ले ज्ञान।

ऐसी जल्दी कौनो सी, नाही दोहा भान।।


Thursday, January 2, 2020

दीवाली कैसे हो सकती

दीवाली कैसे हो सकती

विपुल लखनवी


मां जग्दम्बे के नव रूप, दश विद्या, पूजन, स्तुति, भजन सहित पूर्ण साहित्य व अन्य

जब तक मन में उजियारा न।

दीवाली कैसे हो सकती।।

जब तक मन प्राण पियारा न।

दीवाली कैसे हो सकती।।


जब राम प्रभु मन का रावण।

मारें और वापिस न आयें।।

जब तक वनवासी राम प्रभु।

मुझको न तारे घर आयें।।

तब तक दीवाली व्यर्थ रही।

मन में हर्षाली न हो सकती।।


जब तक अहंकार का रावण जो।

मन में रहता प्रतिपल बढ़ता।।

जब तक सीता है कैद यहाँ।

असुरों का पहरा है सजता।।

जब तक हनुमान जलाए न।

लंका उजियाली न हो सकती।।


जब तक अंगद का पाव नहीं।

मन के दरबार जम पाता है।

जब तक ह्रदय में राम सेतु।

पूरा निर्मित हो पाता है।।

तब तक न मेरी दीवाली।

एक पूजा की थाली हो सकती।।


ये दास विपुल उल्टा चलता।

उल्टी बातें इसको भांति।।

न भीड़ भाड़ न जगत खेल।

बस एक ही है लुभा जाती।।

जब तक ब्रह्म जलाए न दीपक।

कैसे दीवाली हो सकती।।


भाषा का अनूठा अद्भुत भारतीय ज्ञान



भाषा का अनूठा अद्भुत भारतीय ज्ञान

सनातन पुत्र देवीदास विपुल "खोजी" 


 विपुल सेन उर्फ विपुल “लखनवी”,
(एम . टेक. केमिकल इंजीनियर) वैज्ञानिक एवं कवि
सम्पादक : विज्ञान त्रैमासिक हिन्दी जर्नल “वैज्ञनिक” ISSN 2456-4818
मो.  09969680093
 ई - मेल: vipkavi@gmail.com  वेब:  vipkavi.info वेब चैनल:  vipkavi.info
फेस बुक:   vipul luckhnavi “bullet”

"कांचीपुरम में १७वीं शताब्दी के कवि वेंकटाध्वरि द्वारा रचित ग्रन्थ राघवयादवीयम् का अद भुत अनूठा अनुसंधान"

ऐसा संभव है कि जब आप किताब को सीधा पढ़े तो रामायण की कथा पढ़ी जाए और जब उसी किताब में लिखे शब्दों को उल्टा करके पढ़े तो कृष्ण भागवत की कथा सुनाई दे।

जी हां, कांचीपुरम के १७वीं शदी के कवि "वेंकटाध्वरि" द्वारा रचित ग्रन्थ "राघवयादवीयम्"  ऐसा ही एक अद्भुत ग्रन्थ है। 

इस ग्रन्थ को ‘अनुलोम-विलोम काव्य’ भी कहा जाता है। पूरे ग्रन्थ में केवल ३० श्लोक हैं। इन श्लोकों को सीधे-सीधे पढ़ते जाएँ, तो रामकथा बनती है और विपरीत (उल्टा) क्रम में पढ़ने पर कृष्णकथा। इस प्रकार हैं तो केवल ३० श्लोक, लेकिन कृष्णकथा के भी ३० श्लोक जोड़ लिए जाएँ तो बनते हैं ६० श्लोक। 

पुस्तक के नाम से भी यह प्रदर्शित होता है, राघव (राम) + यादव (कृष्ण) के चरित को बताने वाली गाथा है - "राघवयादवीयम।"



ऐसा संभव है कि जब आप किताब को सीधा पढ़े तो रामायण की कथा पढ़ी जाए और जब उसी किताब में लिखे शब्दों को उल्टा करके पढ़े तो कृष्ण भागवत की कथा सुनाई दे।

जी हां, कांचीपुरम के १७वीं शदी के कवि "वेंकटाध्वरि" द्वारा रचित ग्रन्थ "राघवयादवीयम्"  ऐसा ही एक अद्भुत ग्रन्थ है। 

इस ग्रन्थ को ‘अनुलोम-विलोम काव्य’ भी कहा जाता है। पूरे ग्रन्थ में केवल ३० श्लोक हैं। इन श्लोकों को सीधे-सीधे पढ़ते जाएँ, तो रामकथा बनती है और विपरीत (उल्टा) क्रम में पढ़ने पर कृष्णकथा। इस प्रकार हैं तो केवल ३० श्लोक, लेकिन कृष्णकथा के भी ३० श्लोक जोड़ लिए जाएँ तो बनते हैं ६० श्लोक। 

पुस्तक के नाम से भी यह प्रदर्शित होता है, राघव (राम) + यादव (कृष्ण) के चरित को बताने वाली गाथा है - "राघवयादवीयम।"


वंदेऽहं देवं तं श्रीतं रन्तारं कालं भासा यः।
रामः रामाधीः आप्यागः लीलाम् आर अयोध्ये वासे ॥ १॥
मैं उन भगवान श्रीराम के चरणों में प्रणाम करता हूं जिन्होंने अपनी पत्नी सीता के संधान में मलय और सहयाद्री की पहाड़ियों से होते हुए लंका जाकर रावण का वध किया तथा अयोध्या वापस लौट दीर्घ काल तक सीता संग वैभव विलास संग वास किया।
सेवाध्येयो रामालाली गोप्याराधी मारामोराः।
यस्साभालंकारं तारं तं श्रीतं वन्देऽहं देवम् ॥ १॥
मैं भगवान श्रीकृष्ण - तपस्वी व त्यागी, रूक्मिणी तथा गोपियों संग क्रीड़ारत, गोपियों के पूज्य - के चरणों में प्रणाम करता हूं जिनके ह्रदय में मां लक्ष्मी विराजमान हैं तथा जो शुभ्र आभूषणों से मंडित हैं।
साकेताख्या ज्यायामासीत् या विप्रादीप्ता आर्याधारा।
पूः आजीत अदेवाद्याविश्वासा अग्र्या सावाशारावा ॥ २॥
पृथ्वी पर साकेत, यानि अयोध्या, नामक एक शहर था जो वेदों में निपुण ब्राह्मणों तथा वणिको के लिए प्रसिद्द था एवं अजा के पुत्र दशरथ का धाम था जहाँ होने वाले यज्ञों में अर्पण को स्वीकार करने के लिए देवता भी सदा आतुर रहते थे और यह विश्व के सर्वोत्तम शहरों में एक था।
वाराशावासाग्र्या साश्वाविद्यावादेताजीरा पूः।
राधार्यप्ता दीप्रा विद्यासीमा या ज्याख्याता के सा ॥ २॥
समुद्र के मध्य में अवस्थित, विश्व के स्मरणीय शहरों में एक, द्वारका शहर था जहाँ अनगिनत हाथी-घोड़े थे, जो अनेकों विद्वानों के वाद-विवाद की प्रतियोगिता स्थली थी, जहाँ राधास्वामी श्रीकृष्ण का निवास था, एवं आध्यात्मिक ज्ञान का प्रसिद्द केंद्र था।
कामभारस्स्थलसारश्रीसौधा असौ घन्वापिका।
सारसारवपीना सरागाकारसुभूररिभूः ॥ ३॥
सर्वकामनापूरक, भवन-बहुल, वैभवशाली धनिकों का निवास, सारस पक्षियों के कूँ-कूँ से गुंजायमान, गहरे कुओं से भरा, स्वर्णिम यह अयोध्या शहर था।
भूरिभूसुरकागारासना पीवरसारसा।
का अपि व अनघसौध असौ श्रीरसालस्थभामका ॥ ३॥
मकानों में निर्मित पूजा वेदी के चंहुओर ब्राह्मणों का जमावड़ा इस बड़े कमलों वाले नगर, द्वारका, में है। निर्मल भवनों वाले इस नगर में ऊंचे आम्रवृक्षों के ऊपर सूर्य की छटा निखर रही है।
रामधाम समानेनम् आगोरोधनम् आस ताम्।
नामहाम् अक्षररसं ताराभाः तु न वेद या ॥ ४॥
राम की अलौकिक आभा - जो सूर्यतुल्य है, जिससे समस्त पापों का नाश होता है – से पूरा नगर प्रकाशित था। उत्सवों में कमी ना रखने वाला यह नगर, अनन्त सुखों का श्रोत तथा तारों की आभा से अनभिज्ञ था (ऊंचे भवन व वृक्षों के कारण)।
यादवेनः तु भाराता संररक्ष महामनाः।
तां सः मानधरः गोमान् अनेमासमधामराः ॥ ४॥
यादवों के सूर्य, सबों को प्रकाश देने वाले, विनम्र, दयालु, गऊओं के स्वामी, अतुल शक्तिशाली के श्रीकृष्ण द्वारा द्वारका की रक्षा भलीभांति की जाती थी।
यन् गाधेयः योगी रागी वैताने सौम्ये सौख्ये असौ।
तं ख्यातं शीतं स्फीतं भीमान् आम अश्रीहाता त्रातम् ॥ ५॥
गाधीपुत्र गाधेय, यानी ऋषि विश्वामित्र, एक निर्विघ्न, सुखी, आनददायक यज्ञ करने को इक्षुक थे पर आसुरी शक्तियों से आक्रान्त थे; उन्होंने शांत, शीतल, गरिमामय त्राता राम का संरक्षण प्राप्त किया था।
तं त्राता हा श्रीमान् आम अभीतं स्फीतं शीतं ख्यातं।
सौख्ये सौम्ये असौ नेता वै गीरागी यः योधे गायन ॥ ५॥
नारद मुनि – दैदीप्यमान, अपनी संगीत से योद्धाओं में शक्ति संचारक, त्राता, सद्गुणों से भरपूर, ब्राहमणों के नेतृत्वकर्ता के रूप में विख्यात – ने विश्व के कल्याण के लिए गायन करते हुए श्रीकृष्ण से याचना की जिनकी ख्याति में वृद्धि एक दयावान, शांत परोपकार को इक्षुक, के रूप में दिनोदिन हो रही थी।
मारमं सुकुमाराभं रसाज आप नृताश्रितं।
काविरामदलाप गोसम अवामतरा नते ॥ ६॥
लक्ष्मीपति नारायण के सुन्दर सलोने, तेजस्वी मानव अवतार राम का वरण, रसाजा (भूमिपुत्री) - धरातुल्य धैर्यशील, निज वाणी से असीम आनन्द प्रदाता, सुधि सत्यवादी सीता – ने किया था।
तेन रातम् अवाम अस गोपालात् अमराविक।
तं श्रित नृपजा सारभं रामा कुसुमं रमा ॥ ६॥
नारद द्वारा लाए गए, देवताओं के रक्षक, निज पति के रूप में प्राप्त, सत्यवादी कृष्ण, के द्वारा प्रेषित, तत्वतः (वास्तव में) उज्जवल पारिजात पुष्प को नृपजा (नरेश-पुत्री) रमा (रुक्मिणी) ने प्राप्त किया।
रामनामा सदा खेदभावे दयावान् अतापीनतेजाः रिपौ आनते।
कादिमोदासहाता स्वभासा रसामे सुगः रेणुकागात्रजे भूरुमे ॥ ७॥
श्री राम - दुःखियों के प्रति सदैव दयालु, सूर्य की तरह तेजस्वी मगर सहज प्राप्य, देवताओं के सुख में विघ्न डालने वाले राक्षसों के विनाशक - अपने बैरी - समस्त भूमि के विजेता, भ्रमणशील रेणुका-पुत्र परशुराम - को पराजित कर अपने तेज-प्रताप से शीतल शांत किया था।
मेरुभूजेत्रगा काणुरे गोसुमे सा अरसा भास्वता हा सदा मोदिका।
तेन वा पारिजातेन पीता नवा यादवे अभात् अखेदा समानामर ॥ ७॥
अपराजेय मेरु (सुमेरु) पर्वत से भी सुन्दर रैवतक पर्वत पर निवास करते समय रुक्मिणी को स्वर्णिम चमकीले पारिजात पुष्पों की प्राप्ति उपरांत धरती के अन्य पुष्प कम सुगन्धित, अप्रिय लगने लगे। उन्हें कृष्ण की संगत में ओजस्वी, नवकलेवर, दैवीय रूप प्राप्त करने की अनुभूति होने लगी।
सारसासमधात अक्षिभूम्ना धामसु सीतया।
साधु असौ इह रेमे क्षेमे अरम् आसुरसारहा ॥ ८॥
समस्त आसुरी सेना के विनाशक, सौम्यता के विपरीत प्रभावशाली नेत्रधारी रक्षक राम अपने अयोध्या निवास में सीता संग सानंद रह रहे है थे।
हारसारसुमा रम्यक्षेमेर इह विसाध्वसा।
य अतसीसुमधाम्ना भूक्षिता धाम ससार सा ॥ ८॥
अपने गले में मोतियों के हार जैसे पारिजात पुष्पों को धारण किए हुए, प्रसन्नता व परोपकार की अधिष्ठात्री, निर्भीक रुक्मिणी, आतशी पुष्पधारी कृष्ण संग निज गृह को प्रस्थान कर गयी।
सागसा भरताय इभमाभाता मन्युमत्तया।
स अत्र मध्यमय तापे पोताय अधिगता रसा ॥ ९॥
पाप से परिपूर्ण कैकेयी पुत्र भरत के लिए क्रोधाग्नि से पागल तप रही थी। लक्ष्मी की कान्ति से उज्जवलित धरती (अयोध्या) को उस मध्यमा (मझली पत्नी) ने पापी विधि से भरत के लिए ले लिया।
सारतागधिया तापोपेता या मध्यमत्रसा।
यात्तमन्युमता भामा भयेता रभसागसा ॥ ९॥
सूक्ष्मकटि (पतले कमर वाली), अति विदुषी, सत्यभामा कृष्ण द्वारा उतावलेपन में भेदभावपूर्वक पारिजात पुष्प रुक्मिणी को देने से आहत होकर क्रोध और घृणा से भर गई।

तानवात् अपका उमाभा रामे काननद आस सा।
या लता अवृद्धसेवाका कैकेयी महद अहह ॥ १०॥
क्षीणता के कारण, लता जैसी बनी, पीतवर्णी, समस्त आनन्दों से परे कैकेयी, राम के वनगमन का कारण बन, उनके अभिषेक को अस्वीकारते हुए, वृद्ध राजा की सेवा से विमुख हो गयी।
हह दाहमयी केकैकावासेद्धवृतालया।
सा सदाननका आमेरा भामा कोपदवानता ॥ १०॥
सुमुखी (सुन्दर चहरे वाली) सत्यभामा, अत्यंत विचलित और अशांत होकर दावाग्नि (जंगल की आग) की तरह क्रोध से लाल हो अपने भवन, जो मयूरों का वास और क्रीडास्थल था, उनके कपाटों को बंद कर दिया ताकि सेविकाओं का प्रवेश अवरुद्ध हो जाए।
वरमानदसत्यासह्रीतपित्रादरात् अहो।
भास्वरः स्थिरधीरः अपहारोराः वनगामी असौ ॥ ११॥
विनम्र, आदरणीय, सत्य के त्याग से और वचन पालन ना करने से लज्जित होने वाले, पिता के सम्मान में अद्भुत राम – तेजोमय, मुक्ताहारधारी, वीर, साहसी - वन को प्रस्थान किए।
सौम्यगानवरारोहापरः धीरः स्स्थिरस्वभाः।
हो दरात् अत्र आपितह्री सत्यासदनम् आर वा ॥ ११॥
संगीत की धनी, यानि सत्यभामा, के प्रति समर्पित प्रभु (कृष्ण) – वीर, दृढ़चित्त – कदाचित भय व लज्जा से आक्रांत हो सत्यभामा के निवास पंहुचे।
या नयानघधीतादा रसायाः तनया दवे।
सा गता हि वियाता ह्रीसतापा न किल ऊनाभा ॥ १२॥
अपने शरणागतों को शास्त्रोचित सद्बुद्धि देने वाली, धरती पुत्री सीता, इस लज्जाजनक कार्य से आहत, अपनी कान्ति को बिना गँवाए, वन गमन का साहस कर गईं।
भान् अलोकि न पाता सः ह्रीता या विहितागसा।
वेदयानः तया सारदात धीघनया अनया ॥ १२॥
तेजस्वी रक्षक कृष्ण - वैभवदाता, जिनका वाहन गरुड़ है – उनकी ओर, गूढ़ ज्ञान से परिपूर्ण सत्यभामा ने अपने को नीचा दिखाने से अपमानित, (रुक्मिणी को पुष्प देने से) देखा ही नहीं।
रागिराधुतिगर्वादारदाहः महसा हह।
यान् अगात भरद्वाजम् आयासी दमगाहिनः ॥ १३॥
तामसी, उपद्रवी, दम्भी, अनियंत्रित शत्रुदल को अपने तेज से दहन करने वाले शूरवीर राम के निकट, भारद्वाज आदि संयमी ऋषि, थकान से क्लांत पँहुच याचना की।
नो हि गाम् अदसीयामाजत् व आरभत गा; न या।
हह सा आह महोदारदार्वागतिधुरा गिरा ॥ १३॥
सत्यभामा, अदासी पुष्पधारी कृष्ण, के शब्दों पर ना तो ध्यान ही दी ना तो कुछ बोली जब तक कि कृष्ण ने पारिजात वृक्ष को लाने का संकल्प ना लिया।
यातुराजिदभाभारं द्यां व मारुतगन्धगम्।
सः अगम् आर पदं यक्षतुंगाभः अनघयात्रया ॥ १४॥
असंख्य राक्षसों का नाश अपने तेजप्रताप से करनेवाले (राम), स्वर्गतुल्य सुगन्धित पवन संचारित स्थल (चित्रकूट) पर यक्षराज कुबेर तुल्य वैभव व आभा संग लिए पंहुचे।
यात्रया घनभः गातुं क्षयदं परमागसः।
गन्धगं तरुम् आव द्यां रंभाभादजिरा तु या ॥ १४॥
मेघवर्ण के श्रीकृष्ण, सत्यभामा को घोर अन्याय से शांत करने हेतु, अप्सराओं से शोभायमान, रम्भा जैसी सुंदरियों से चमकते आँगन, स्वर्ग को गए ताकि वे सुगन्धित पारिजात वृक्ष तक पहुँच सकें।
दण्डकां प्रदमो राजाल्या हतामयकारिहा।
सः समानवतानेनोभोग्याभः न तदा आस न ॥ १५॥
दंडकवन में संयमी (राम) - स्वस्थ नरेशों के शत्रु (परशुराम) को पराजित करनेवाले, मानवयोनि वाले व्यक्तियों (मनुष्यों) को अपने निष्कलंक कीर्ति से आनन्दित करनेवाले - ने प्रवेश किया।
न सदातनभोग्याभः नो नेता वनम् आस सः।
हारिकायमताहल्याजारामोदप्रकाण्डदम् ॥ १५॥
सदा आनंददायी जननायक श्रीकृष्ण नन्दनवन को जा पहुंचे, जो इंद्र के अतिआनंद का श्रोत था – वही इन्द्र जो आकर्षक काया वाली अहिल्या का प्रेमी था, जिसने (छलपूर्वक) अहिल्या की सहमति पा ली थी।
सः अरम् आरत् अनज्ञाननः वेदेराकण्ठकुंभजम्।
तं द्रुसारपटः अनागाः नानादोषविराधहा ॥ १६॥
वे राम शीघ्र ही महाज्ञानी - जिनकी वाणी वेद है, जिन्हें वेद कंठस्थ है - कुम्भज (मटके में जन्मने के कारण अगस्त्य ऋषि का एक अन्य नाम) के निकट जा पंहुचे। वे निर्मल वृक्ष वल्कल (छाल) परिधानधारी हैं, जो नाना दोष (पाप) वाले विराध के संहारक हैं।
हा धराविषदह नानागानाटोपरसात् द्रुतम्।
जम्भकुण्ठकराः देवेनः अज्ञानदरम् आर सः ॥ १६॥
हाय, वो इंद्र, पृथ्वी को जलप्रदान करने वाले, किन्नरों-गन्धर्वों के सुरीले संगीत रस का आनंद लेने वाले, देवाधिपति ने ज्यों ही जम्बासुर संहारक (कृष्ण) का आगमन सुना, वे अनजाने भय से ग्रसित हो गए।
सागमाकरपाता हाकंकेनावनतः हि सः।
न समानर्द मा अरामा लंकाराजस्वसा रतम् ॥ १७॥
वेदों में निपुण, सन्तों के रक्षक (राम) का गरुड़ (जटायु) ने झुक कर नमन किया जिनके प्रति अपूर्ण कामयाचना चुड़ैल, लंकेश की बहन (शूर्पणखा), को भी थी।
तं रसासु अजराकालं म आरामार्दनम् आस न।
स हितः अनवनाकेकं हाता अपारकम् आगसा ॥ १७॥
वे (कृष्ण) - वृद्धावस्था व मृत्यु से परे - पारिजात वृक्ष के उन्मूलन की इच्छा से गए, तब इंद्र - स्वर्ग में रहते हुए भी कृष्ण के हितैषी – को अपार दुःख प्राप्त हुआ।
तां सः गोरमदोश्रीदः विग्राम् असदरः अतत।
वैरम् आस पलाहारा विनासा रविवंशके ॥ १८॥
पृथ्वी को प्रिय (विष्णु यानि राम) के दाहिनी भुजा व उन्हें गौरव देने वाले, निडर लक्ष्मण द्वारा नाक काटे जाने पर, उस माँसभक्षी नासाविहीन (शूर्पणखा) ने सूर्यवंशी (राम) के प्रति वैर पाल लिया।
केशवं विरसानाविः आह आलापसमारवैः।
ततरोदसम् अग्राविदः अश्रीदः अमरगः असताम् ॥ १८॥
उल्लास, जीवनीशक्ति और तेज के ह्रास होने का भान होने पर केशव (कृष्ण) से मित्रवत वाणी में इंद्र – जिसने उन्नत पर्वतों को परास्त कर महत्वहीन किया (उद्दंड उड़नशील पर्वतों के पंखों को इंद्र ने अपने वज्रायुध से काट दिया था), जिसने अमर देवों के नायक के रूप में दुष्ट असुरों को श्रीविहीन किया - ने धरा व नभ के रचयिता (कृष्ण) से कहा।
गोद्युगोमः स्वमायः अभूत् अश्रीगखरसेनया।
सह साहवधारः अविकलः अराजत् अरातिहा ॥ १९॥
पृथ्वी व स्वर्ग के सुदूर कोने तक व्याप्त कीर्ति के स्वामी राम द्वारा खर की सेना को श्रीविहीन परास्त करने से, उनकी एक गौरवशाली, निडर, शत्रु संहारक के रूप में शालीन छवि चमक उठी।
हा अतिरादजरालोक विरोधावहसाहस।
यानसेरखग श्रीद भूयः म स्वम् अगः द्युगः ॥ १९॥
हे (कृष्ण), सर्वकामनापूर्ति करने वाले देवों के गर्व का शमन करने वाले, जिनका वाहन वेदात्मा गरुड़ है, जो वैभव प्रदाता श्रीपति हैं, जिन्हें स्वयं कुछ ना चाहिए, आप इस दिव्य वृक्ष को धरती पर ना ले जाएँ।
हतपापचये हेयः लंकेशः अयम् असारधीः।
रजिराविरतेरापः हा हा अहम् ग्रहम् आर घः ॥ २०॥
पापी राक्षसों का संहार करनेवाले (राम) पर आक्रमण का विचार, नीच, विकृत लंकेश – सदैव जिसके संग मदिरापान करनेवाले क्रूर राक्षसगण विद्यमान हैं – ने किया।
घोरम् आह ग्रहं हाहापः अरातेः रविराजिराः।
धीरसामयशोके अलं यः हेये च पपात हः ॥ २०॥
व्यथाग्रसित हो, शत्रु के शक्ति को भूल, उन्हें (कृष्ण को) बंदी बनाने का आदेश गन्धर्वराज इंद्र – सूर्य की तरह शुभ्र स्वर्णाभूषण अलंकृत मगर कुत्सित बुद्धि से ग्रस्त - ने दे दिया
ताटकेयलवादत् एनोहारी हारिगिर आस सः।
हा असहायजना सीता अनाप्तेना अदमनाः भुवि ॥ २१॥
ताड़कापुत्र मारीच को काट मारने से प्रसिद्द, अपनी वाणी से पाप का नाश करने वाले, जिनका नाम मनभावन है, हाय, असहाय सीता अपने उस स्वामी राम के बिना व्याकुल हो गईं (मारीच द्वारा राम के स्वर में सीता को पुकारने से)।
विभुना मदनाप्तेन आत आसीनाजयहासहा।
सः सराः गिरिहारी ह नो देवालयके अटता ॥ २१॥
प्रद्युम्न संग देवलोक में विचरण कर रहे कृष्ण को रोकने में, पुत्र जयंत के शत्रु प्रद्युम्न के अट्टहास को अपनी बाणवर्षा से काट कर शांत करनेवाले, अथाह संपत्ति के स्वामी, पर्वतों के आक्रमणकर्ता इंद्र, असमर्थ हो गए।
भारमा कुदशाकेन आशराधीकुहकेन हा।
चारुधीवनपालोक्या वैदेही महिता हृता ॥ २२ ॥
लक्ष्मी जैसी तेजस्वी का, अंत समय आसन्न होने के कारण नीच दुष्ट छली नीच राक्षस (रावण) द्वारा, उच्च विचारों वाले वनदेवताओं के सामने ही उस सर्वपूजिता सीता का अपहरण कर लिया गया।
ताः हृताः हि महीदेव ऐक्य अलोपन धीरुचा।
हानकेह कुधीराशा नाकेशा अदकुमारभाः ॥ २२॥
तब, एक ब्राह्मण की मैत्री से उस लुप्त अविनाशी, चिरस्थायी ज्ञान व तेज को पुनर्प्राप्त कर नाकेश (स्वर्गराज, इंद्र) – जिनकी इच्छा पलायन करने वाले देवताओं की रक्षा करने की थी – ने आकुल कुमार प्रद्युम्न का प्रताप हर लिया।
हारितोयदभः रामावियोगे अनघवायुजः।
तं रुमामहितः अपेतामोदाः असारज्ञः आम यः ॥ २३॥
मनोहारी, मेघवर्णीय (राम) – को सीता से वियोग के पश्चात संग मिला निर्विकार हनुमान का और सुग्रीव का जो अपनी पत्नी रुमा के श्रद्धेय थे, जो बाली द्वारा सताए जाने के कारण अपना सुख गवाँ विचारहीन, शक्तिहीन हो राम के शरणागत हो गए थे।
यः अमराज्ञः असादोमः अतापेतः हिममारुतम्।
जः युवा घनगेयः विम् आर आभोदयतः अरिहा ॥ २३॥
तब देवताओं से युद्ध का परित्याग कर चुके, अतुल्य साहसी (प्रद्युम्न), आकाश में संचारित शीतल पवन से पुनर्जीवित हो गुरुजनों का गुणगान अर्जन किया जब उनके द्वारा शत्रुओं को मार विजय प्राप्त किया गया।
भानुभानुतभाः वामा सदामोदपरः हतं।
तं ह तामरसाभक्क्षः अतिराता अकृत वासविम् ॥ २४॥
सूर्य से भी तेज में प्रशंसित, रमणीक पत्नी (सीता) को निरंतर अतुल आनंद प्रदाता, जिनके नयन कमल जैसे उज्जवल हैं – उन्होंने इंद्र के पुत्र बाली का संहार किया।
विं सः वातकृतारातिक्षोभासारमताहतं।
तं हरोपदमः दासम् आव आभातनुभानुभाः ॥ २४॥
उस कृष्ण ने – जिनके तेज के समक्ष सूर्य भी गौण है – जिसने अपने उत्तेजित सेवक गरुड़ की रक्षा की, जिस गरुड़ ने अपने डैनों की फड़फड़ाहट मात्र से शत्रुओं की शक्ति और गर्व को क्षीण किया था – जिस (कृष्ण) ने कभी शिव को भी पराजित किया था।
हंसजारुद्धबलजा परोदारसुभा अजनि।
राजि रावण रक्षोरविघाताय रमा आर यम् ॥ २५॥
हंसज, यानि सूर्यपुत्र सुग्रीव, के अपराजेय सैन्यबल की महती भूमिका ने राम के गौरव में वृद्धि कर रावण वध से विजयश्री दिलाई।
यं रमा आर यताघ विरक्षोरणवराजिर।
निजभा सुरद रोपजालबद्ध रुजासहम् ॥ २५॥
उस कृष्ण के हिस्से निर्मल विजयश्री की ख्याति आई जो बाणों की वर्षा सहने में समर्थ हैं, जिनका तेज युद्धभूमि को असुर-विहीन करने से चमक रहा है, उनका स्वाभाविक तेज देवताओं पर विजय से दमक उठा।

सागरातिगम् आभातिनाकेशः असुरमासहः।
तं सः मारुतजं गोप्ता अभात् आसाद्य गतः अगजम् ॥ २६॥
समुद्र लांघ कर सहयाद्री पर्वत तक जा समुद्र तट तक पहुंचने वाले की प्राप्ति दूत हनुमान के रूप में होने से, इंद्र से भी अधिक प्रतापी, असुरों की समृद्धि को असहनशील, उस रक्षक राम की कीर्ति में वृद्धि हो गई।
जं गतः गदी असादाभाप्ता गोजं तरुम् आस तं।
हः समारसुशोकेन अतिभामागतिः आगस ॥ २६॥
जो गदाधारी हैं, अपरिमित तेज के स्वामी हैं, वो कृष्ण – प्रद्युम्न को दिए कष्ट से अत्यधिक कुपित हो - स्वर्ग में उत्पन्न वृक्ष को झपट कर विजयी हुए।
वीरवानरसेनस्य त्रात अभात् अवता हि सः।
तोयधो अरिगोयादसि अयतः नवसेतुना ॥ २७॥
वीर वानर सेना के त्राता के रूप में विख्यात राम, उस सेतुसमुन्द्र पर चलने लगे, जो अथाह विस्तृत सागर के जीव-जंतुओं से भी रक्षा कर रहा था।
ना तु सेवनतः यस्य दयागः अरिवधायतः।
स हि तावत् अभत त्रासी अनसेः अनवारवी ॥ २७॥
जो व्यक्ति, प्रभु हरि की सेवा में रत, उनका यशगान करता है, वह प्रभु की दया प्राप्त कर शत्रुओं पर विजय पाता है। जो ऐसा नहीं करता है वह निहत्थे शत्रु से भी भयभीत होकर कान्तिविहीन हो जाता है।
हारिसाहसलंकेनासुभेदी महितः हि सः।
चारुभूतनुजः रामः अरम् आराधयदार्तिहा ॥ २८॥
चमत्कारिक रूप से साहसी उस राम द्वारा रावण के प्राण हरने पर देवताओं ने उनकी स्तुति की। वे रूपवती भूमिजा सीता के संग हैं, तथा शरणागतों का कष्ट निवारण करते हैं।
हा आर्तिदाय धराम् आर मोराः जः नुतभूः रुचा।
सः हितः हि मदीभे सुनाके अलं सहसा अरिहा ॥ २८॥
वे, प्रद्युम्न को युद्ध के कष्टों से उबारने के पश्चात लक्ष्मी को निज वक्षस्थली रखने वाले, कीर्तियों के शरणस्थल जो प्रद्युम्न के हितैषी कृष्ण, ऐरावत वाले स्वर्गलोक को जीत कर पृथ्वी को वापस लौट आए।
नालिकेर सुभाकारागारा असौ सुरसापिका।
रावणारिक्षमेरा पूः आभेजे हि न न अमुना ॥ २९॥
नारियल वृक्षों से आच्छादित, रंग-बिरंगे भवनों से निर्मित अयोध्या नगर, रावण को पराजित करने वाले राम का, अब समुचित निवास स्थल बन गया।
ना अमुना नहि जेभेर पूः आमे अक्षरिणा वरा।
का अपि सारसुसौरागा राकाभासुरकेलिना ॥ २९॥
अनेकों विजयी गजराजों वाली भूमि द्वारका नगर में धर्म के वाहक सताप्रिय कृष्ण, दिव्य वृक्ष पारिजात से दीप्तिमान, का प्रवेश क्रीड़ारत गोपियों संग हुआ।
सा अग्र्यतामरसागाराम् अक्षामा घनभा आर गौः।
निजदे अपरजिति आस श्रीः रामे सुगराजभा ॥ ३०॥
अयोध्या का समृद्ध स्थल, तामरस (कमल) पर विराजमान राज्यलक्ष्मी का सर्वोत्तम निवास बना। सर्वस्व न्योछावर करानेवाले अजेय राम के प्रतापी शासन का उदय हुआ।
भा अजराग सुमेरा श्रीसत्याजिरपदे अजनि।
गौरभा अनघमा क्षामरागा स अरमत अग्र्यसा ॥ ३०॥
श्रीसत्य (सत्यभामा) के आँगन में अवस्थित पारिजात में पुष्प प्रस्फुटित हुए। सत्यभामा, इस निर्मल संपत्ति को पा कृष्ण की प्रथम भार्या रुक्मिणी के प्रति इर्ष्याभाव का त्याग कर, कृष्ण संग सुखपूर्वक रहने लगी।




आपसे निवेदन है कि कृपया अधिक से अधिक शेयर और पोस्ट करें ताकि जगत में भारत के ज्ञान का परचम फहरे। 

 


"MMSTM समवैध्यावि ध्यान की वह आधुनिक विधि है। कोई चाहे नास्तिक हो आस्तिक हो, साकार, निराकार कुछ भी हो बस पागल और हठी न हो तो उसको ईश अनुभव होकर रहेगा बस समयावधि कुछ बढ सकती है। आपको प्रतिदिन लगभग 40 मिनट देने होंगे और आपको 1 दिन से लेकर 10 वर्ष का समय लग सकता है। 1 दिन उनके लिये जो सत्वगुणी और ईश भक्त हैं। 10 साल बगदादी जैसे हत्यारे के लिये। वैसे 6 महीने बहुत है किसी आम आदमी के लिये।"  सनातन पुत्र देवीदास विपुल खोजी
ब्लाग :  https://freedhyan.blogspot.com/