More on: vipkavi.info / =-=-=-=-=-=-=-=- freedhyan.blogspot.com
Search This Blog
Showing posts sorted by relevance for query भला किस द्वार जाऊं मैं. Sort by date Show all posts
Showing posts sorted by relevance for query भला किस द्वार जाऊं मैं. Sort by date Show all posts
Monday, January 27, 2020
Thursday, January 2, 2020
भला किस द्वार जाऊं मैं
भला किस द्वार जाऊं मैं
विपुल लखनवी नवी मुंबई
तेरे इस द्वार को छोड़ू भला किस द्वार जाऊं मैं।
तुम्ही जब कर्ता-धर्ता हो भला किसी को बुलाऊं मैं।।
जगत में कितना भटका हूं तुम्हारे दर पर आया हूं।
भला किसको मैं पूजू अब भला किस दर पे जाऊं मैं।।
तुम्हारे द्वार पर आकर प्रभु गुरु ने भी लीला की।
भला अब किसको छोडू मैं आरत भी किसकी गांऊ मैं।।
हे माता तेरी कृपा से जगत में सब कुछ है पाया।
कि अपने चरणों में रख लो तुझे यही गुहराऊं मैं।।
नहीं मेरा जगत कुछ सभी तेरी ही माया है
कि बचपन से ही पाला है तुझे क्या अब चढ़ाऊं मैं।।
विपुल की विनती है माता सदा तेरे चरण में हूं।
द्वारे पर पाल लो मुझको छवि सदा तेरी पाऊं में।।
Subscribe to:
Posts (Atom)