Search This Blog

Showing posts sorted by relevance for query गुरुदेव आपके चरणों में. Sort by date Show all posts
Showing posts sorted by relevance for query गुरुदेव आपके चरणों में. Sort by date Show all posts

Monday, February 17, 2020

गुरुदेव आपके चरणों में

गुरुदेव आपके चरणों में 

देवीदास विपुल 

वापिस जाने के लिये 👇👇

 

जीवन यह समर्पित करता हूं,  गुरुदेव आपके चरणों में।
मुझ पापी का उद्धार करो हूं, पड़ा आपके चरणों में॥ 


 
मन बंधन मुक्त नहीं होता, कितना ही जप तप ध्यान किया।
हो कृपा आपकी लेश मात्र,  शब्द ज्ञान आपके चरणों में॥


 
मैं युगों युगों तक भटक फिरा, अनगित योनि संग भटका हूं।
अब मानव तन पाया मैंने,  कर ध्यान आपके चरणों में॥


 
मैं भटक भटक कर भटक गया, जो मार्ग सही था भटक गया।
भटकन मेरी अब बंद हुई, शरणागत तेरे चरणों में॥


 
मां काली की जब कृपा तीर्थ,  नित्यबोधानंद कृपा मिली।
बढ़ चलूं साधना के पथ पर, रख शीश तुम्हारे चरणों में॥ 


 
है दास विपुल की इच्छा यह,  तेरे चरणों में लीन रहूं।
अनुकम्पा तुम्हारी मिले सदा, है यही प्रार्थना चरणों में॥
 

 

🙇 गुरुदेव आपके चरणों में समर्पित 🙇

Wednesday, February 12, 2020

मन में राम टटोले जा

मन में राम टटोले जा 

दास विपुल 

वापिस जाने के लिये 👇👇

🙇गुरुदेव आपके चरणों में समर्पित  🙇

 वाहेगुरू वाहेगुरू वाहेगुरू बोले जा।

मन में राम टटोले जा, मन में राम टटोले जा॥

राम का नाम जग में ऐसे फैले जग उजियारा।
राम नाम जो तूने पाया जग में सबसे न्यारा।
राम नाम लौ जग जाये गुरु चरणों में डोले जा। 
वाहेगुरु वाहेगुरु वाहेगुरु बोले जा॥


गुरू मिले तो जग है तेरा सब कुछ तेरा अपना।
मिथ्या है जीवन,  मिथ्या ही जग,  मिथ्या हो जैसे सपना॥
गुरू नाम बस एक जगत में मुक्ति द्वार खोले जा। 
वाहेगुरू वाहेगुरू वाहेगुरू बोले जा।


नित्यबोधानन्द जो शक्ति प्रतिबल तेरे संग में।
जो दीपक संग बाती जलती गुरू नाम तेरे मन में॥
चक्रों का चक्कर है सारा बैठे उड़न खटोले जा।
वाहेगुरू वाहेगुरू वाहेगुरू बोले जा॥ 


दास विपुल है महिमा जानी पर न भक्ति कीन्ही।
गुरू चरनन से दूर रहा मन चादर मैली कीन्ही॥
मैली चादर धोना हो तो गुरू कृपा धोले जा।
वाहेगुरु वाहेगुरु वाहेगुरु बोले जा॥