Search This Blog

Thursday, February 27, 2020

काव्यात्मक सिद्ध कुंजिकास्तोत्र (श्री दुर्गा सप्तशती)

 काव्यात्मक सिद्ध कुंजिकास्तोत्र (श्री दुर्गा सप्तशती) 

 सनातनपुत्र देवीदास विपुल "खोजी"

वापिस जाने के लिये अन्य ज्ञानवर्धक रोचक लेख के लिंक: 👇👇

 


शिव बोले हे देवी सुनो। कुंजिका स्तोत्र मैं गाऊंगा॥
कैसे पाठ देवी सफल हो। वह जप जग को बतलाऊंगा।1। 

मात्र कुंजिका पाठ कारण से। मिलता मात दुर्गा का फल है। 
कवच अर्गला कील रहस्य सब। आवश्यक सूक्त न्यास गाऊंगा।2।

भेद यह अत्यंत गुप्त विरल है। देवों को भी नहीं सरल है॥
उमा इसे गुप्त सदा रखना। ज्यों योनि हो छिपा के ढंकना।3। 

कुंजिका उत्तम पाठ निराला। मारण मोहन स्तम्भन टाला॥
वशीकरण आभिचारिक उच्चाटक। काटे तंत्र मंत्र सब घातक॥
सभी उद्देश्य ये पूरित करता। सर्व बलशाली स्तोत्र है भरता। 4।
      
                 ॥अथ काव्यात्मक मंत्र॥ 

महासरस्वती चित्स्वरूपिणी, हे महालक्ष्मी सद्ररूपिणी। 
आनन्दरूपा हे महाकाली, पतित जनै कष्ट हरनेवाली।1।

विद्या ब्रह्म की महासरस्वती, ध्यान सदा करती प्रकृति।
महाकाली महालक्ष्मी देवी, सर्वरूपिणी चण्डी देवी।2। 

बारम्बार नमस्कार तुम्हे है, सकल सृष्टि का भार तुम्हें है।
रज्जु की दृढ़ ग्रन्थि को खोलो, अविद्यारूप कर मुक्त मुख खोलो।3।  

ग्लों गणपति दुख नाश करो, असुर-संहारक शिव ज्ञान वरो।
इच्छापूर्ति शक्तिदाताकाली, कर्ता कृष्ण काम रखवाली।4।

देव क्रियाशील हो श्वांस रहने तक, प्रसन्न मुझ पर आस रहने तक॥
पुन: नम:  महासरस्वती दयालु, महालक्ष्मी महाकाली कृपालु।5। 

चण्डी स्वरूपिणी अनंत प्रणाम, माता बनें तीनों आयाम।
पृथ्वी से आकाश जहां तक, जन्म से पहले बाद वहां तक। 6।

मूलाधार सहस्त्र ब्रह्म तक, चक्र हो जागृत सिद्धि वरने तक।
सिंह समान चक्र दहाड़े, वीरभद्र सम बाधा पछाड़े।7।

अनाहत हो सिद्धि के पुष्पदल,  हो प्रज्जवलित सिद्धि दे सब जल।
तीव्र ज्वल तीव्रतम हो प्रकाशित,  अनन्त शक्ति संग हो विस्फोटित
मां मुझको सर्व सिद्धि दे दो,  साथ भुक्ति और मुक्ति दे दो।8।
                         
                            ॥ इति मंत्र ॥

रुद्रस्वरूपणी तुम्हे नमस्ते,  महादैत्य मधुहंता नमस्ते॥
कैटभ वध शुम्भ निशुम्भ हंता,  महिषासुरमर्दिनी को नमस्ते।1। 

महादेवी जप कर दो जाग्रत,  सिद्ध करो हूं तेरे शरणागत॥
ऐंकार रूप सृष्टिस्वरूपणी, ह्रींकार सृष्टि पालन रूपणी।2।  

क्लीं निखिल ब्रह्मांड बीज रूपा, विश्वव्यापि सर्वेश्वरी नमस्ते।
चामुण्डा चण्डमुण्डविनाशिनी, यैकार वरदायी को नमस्ते।3।

विच्चै रूप निज अभय प्रदाता, महामंत्र नर्वाण को नमस्ते।4। 
धां धीं धूं रूप शिव पटरानी, वां वीं वूं वागेधीश्वरी नमस्ते।   

क्रां क्रीं क्रूं रूप कालिका देवी, शां शीं शूं कल्याणी को नमस्ते।5।

हुं हुं हुंकार रूप देवी, जं जं जं जम्भनादिनी नमस्ते।
हे कल्याणकारिणी भैरवी, महाभवानी बारम्बार नमस्ते।6।

अं कं चं टं तं पं यं शं, वीं दूं ऐं वीं हं क्षं धिजाग्रं। 
धिजाग्रं इन बीजों को तोड़ो, दीप्त कर स्वाहा सिद्धि को मोड़ो। 7।

पां पीं पूं तुम पार्वती पूर्णा, खां खीं खूं खेचरी को नमस्ते।
सां सीं सूं सप्तशती देवी, मंत्र सिद्ध हो सब देव नमस्ते।
हे दुर्गा मां कृपा कर देना, पाठ सिद्ध कर हमें वर देना।8 ।

कुंजिका पाठ मंत्र सभी जगाता। नास्तिक, भक्तिहीन नहीं देना॥
हे पार्वती सदा गुप्त रखना। किसी अयोग्य मूरख मत देना॥  
इस स्तोत्र बिन सप्तशती पढ़ना। उसे कभी कोई सिद्धि मिले न॥
इसके साथ सब पाठ सार्थक। बिन इस जस वनविलाप निरर्थक॥
दास विपुल मां कृपा कर देना। महिमा बखानूं शब्द वो देना॥   
हे जगदम्बे जग मात भवानी। जग में न कोई महिमा जानी॥
सब भक्तों पर दया कर देना। मनवांछित फल सबको देना॥ 

###########################
 


Friday, February 21, 2020

देश नहीं प्याज चाहिए

देश नहीं प्याज चाहिए

विपुल लखनवी नवी मुंबई।


हमको अपना देश नहीं प्याज चाहिए।

मोफत में घूमे बस आगाज चाहिए॥  

गर चाहे तुम देश के टुकड़े ही करो।

गद्दारों को पालो पोसो उनको वरो॥

हमको बिना कीमत बस अनाज चाहिए।

हमको अपना देश नहीं प्याज चाहिए॥


सड़कों पर सुअर लोटें हमको कुछ नहीं।

मुफत में बिजली पानी हमको कुछ नहीं॥

सड़कों पर चलना दूभर हमें  कुछ नहीं।

बदबू मारे सांस दूभर हमें कुछ नहीं॥

हमको फिरे पानी देश बर्बाद चाहिए।

हमको अपना देश नहीं प्याज चाहिए।


धरम और करम हमारा कहीं कुछ नहीं।

लाज और शरम अपना कभी कुछ नहीं॥

सौंप देंगे बेटी अपनी क्या गुरेज है।

आज का हो फायदा इरादा नेक है॥ 

मंदिर की घंटी नहीं आवाज चाहिए।

हमको अपना देश नहीं प्याज चाहिए॥


कविता लखनवी विपुल कितना ही रोके।

देश प्रेम भक्ति भाव कितना ही टोके॥

हम तो हैं अंधे स्वार्थ के दिखे कुछ नहीं।

दारू की बोतल संग दिखता कुछ नहीं॥

हमको बस मोफत का आगाज चाहिए।

हमको अपना देश नहीं प्याज चाहिए॥


Thursday, February 20, 2020

तुलसीदास कृत रुद्राष्टकम् का काव्यात्मक रूप

तुलसीदास कृत रुद्राष्टकम् का काव्यात्मक रूप

सनातनपुत्र देवीदास विपुल “खोजी”

वापिस जाने के लिये अन्य ज्ञानवर्धक रोचक लेख के लिंक: 👇👇

परम संत प्रभु तुलसीदास से क्षमा याचना करते हुये उन महाकवि की इस स्तुति को काव्यात्मक रूप देने का दुस्साहस कर रहा हूं। प्रभु शिवशंकर मेरी सहायता अवश्य करेंगे। इसी विश्वास के साथ आज महाशिवरात्रि के पर्व पर काव्य संरचना प्रस्तुत करता हूं। कुछ शब्द गेयता हेतु जोड़े हैं।


हे मोक्षरूप हे विभो व्याप्त, हे जगतपिता तुम्हे नमस्कार।

हे सकल ब्रह्म स्वामी जग के,  हे वेद रूप तुम्हे नमस्कार॥

गुण दोष परे हे भेद रहित,  आच्छादित वस्त्र नभ नमस्कार।

स्वरूप चेतन इच्छा विहीन,  निरीह न विकल्प तुम्हे नमस्कार॥


जिनका कोई आकार नहीं,  ॐकार मूल तुम्हे नमस्कार।

वाणी विज्ञान इन्द्री से परे, कैलाशपति तुम्हे नमस्कार॥

जो महाकाल हैं बने काल , विकराल प्रभु तुम्हे नमस्कार।

संसार परे जो महा ईश्वर, हैं परम कृपालु तुम्हे नमस्कार॥


गिरिराज हिमालय सम समान, गम्भीर धीर तुम्हें नमस्कार।

कटि कमान कामदेव लजा, ज्योति स्वरूप तुम्हें नमस्कार॥

जिनके सिर गंग विहंग सदा, ग्रीवा पर शोभित सर्प सदा।  

जिनके ललाट चंद्रमा साजे, मंगलकारी तुम्हें नमस्कार॥


कुण्डल शोभित जो कर्ण हिले, सुन्दर भ्रुकुटी तुम्हें नमस्कार।

नील कंठ विशाल नेत्र प्रभु, हैं प्रसन्न मन तुम्हें नमस्कार॥

जो परम दयालु जग के नाथ, कल्याणकारी तुम्हें नमस्कार।  

हूं शिव शंकर की शरण सदा, भक्त वत्सल तुम्हें नमस्कार॥


जो रौद्र रूप हैं श्रेष्ठ सदा, अजन्म अखंड तुम्हें नमस्कार।

करोड़ों सूर्य सम दें प्रकाश, त्रैशूल हरन तुम्हें नमस्कार॥

निर्मूल मूल संग है त्रिशूल,  पार्वती पति तुम्हें नमस्कार।

तेजस्वी प्रेम से प्राप्त सदा, परमेश्वर शंकर को नमस्कार॥


जो कला परे कल्याण रूप, कलपान्त कारक तुम्हें नमस्कार।

जो दे आन्नद सज्जन को सदा,  सच्चिदानन्द तुम्हें नमस्कार॥

हे त्रिपुर रक्षक मोह के भक्षक, मन मन्थक प्रभु प्रसन्न होवें।  

जिन भस्म किया प्रभु कामदेव, कर कोटि कोटि तुम्हें नमस्कार॥


जब तक पार्वती पति चरण न भज,  कभी शांति नहीं मिल सकती है।

तब तक न हो जीव ताप नाश, शांति प्रदाता  तुम्हें नमस्कार॥

सब ह्रदय निवासी कैलाशवासी, मुझ मूरख पर अब प्रसन्न हो।

कर जोर भयातुर भक्त सुनो, प्रभु बारम्बार तुम्हें नमस्कार॥


नहीं योग पता हे योग पति, न पूजा विधि अर्चन है पता।

है शम्भू सदा तुमको भजता, करता रहता तुम्हें नमस्कार॥

इस जरा देह भय से व्याकुल, हूं शरण विपुल तेरी प्रभुवर।

अब मुक्त करो दुख: जनम मरण, हे शिवशम्भो तुम्हें नमस्कार॥


भगवान रूद्र की स्तुति कर, ब्राम्हण तुलसी ने है गाया।

जो जन रूद्राष्टक पाठ करे, हो प्रसन्न शम्भू ये ही गाया॥

है दास विपुल शिवरात्रि दिवस, शिव शंकर प्रभु का याचक है।

भक्तन सब सुख निरवाण विपुल, हर शब्द संग तुम्हें नमस्कार॥  

 

इति श्रीगोस्वामितुलसीदासकृतं श्रीरुद्राष्टकं व देवीदास विपुल काव्य रूपांतरण सम्पूर्णम् ।

रावण कृत शिव तांडव स्त्रोत का हिंदी काव्य रूपान्तर

 




Monday, February 17, 2020

मां काली गुरू लीला

मां काली गुरू लीला 

देवीदास विपुल 

वापिस जाने के लिये अन्य ज्ञानवर्धक रोचक लेख के लिंक: 👇👇

 

जय मां काली तेरी लीला, सदैव है करती खेल यहां।

तेरी माया सब कर सकती,  बेमेलों के भी मेल यहां।।


मैं तो अदना सा प्राणी हूं,  है क्या बिसात मेरी माता।

राजा रंक बनाती रहती,  करती रहती तू खेल यहां।।


नहीं समझ पाया इस जगती,  कैसे करूं व्यवहार दुनियां।

मैं अज्ञानी विपुल नाम संग,   नहीं मिले कुछ भी  मेल यहां।।


सदा मुक्त बनो मुक्त विचरो,  है  मुक्त का कोई बंधन न। 

तुम मुक्त आत्मा धरा पर हो,  तेरा कुछ न जग निबंधन यहां।।


तुम मुक्त जगह से आए थे,  पर जग में बंधन कर डाले।

जब जाओगे इस जगती से,  तब हो कौन सा बंधन यहां।।


तुम मुक्त रहो कर्तव्य करो, पर बंधन से न बंध जाना।

यह श्वास तेरी मुक्ति बंधन, कर लो  इसका अभिनंदन यहां।।


है विपुल मुक्त इन बंधन से, नहीं कुछ लेना न कुछ बाकी।

गुरू के बंधन बंध  जाओ,  होगा न कोई बंधन जहां।।

जाने के लिये लिंक को दबायें : मां जग्दम्बे के नव रूप, दश विद्या, पूजन, स्तुति, भजन सहित पूर्ण साहित्य

 

🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏

 

 


होना है हो कुर्बां वतन आन के लिये

होना है हो कुर्बां वतन आन के लिये 

विपुल लखनवी मुम्बई

न हिंदू न इसाई मुसलमान के लिये।
होना है हो कुर्बां वतन आन के लिये॥

मरना अगर तुम चाहो सीमा पर मरो।
हों शहीद देश पर ये जज्बा ही धरो॥ 
न गीता न बाईबिल न कुरान के लिये।
होना है हो कुर्बां वतन आन के लिये॥

नमक की हलाली हिन्दुस्तान से करो। 
क्या मुंह दिखाओगे कुछ अल्लाह से डरो॥
न मंदिर नहीं चर्च मस्जिद नाम के लिये।
होना है हो कुर्बां वतन आन के लिये॥

सारे इंसा उसके बंदे लहू सब एक।
वह तो केवल एक ही नाम हैं अनेक।।
न कब्रगाह मुर्दा कब्रिस्तान के लिये।
होना है हो कुर्बां वतन आन के लिये॥

यह सारी दुनिया उसकी रहमत से बनी।
फिर दंगा फसाद क्यों संगीनें क्यों तनी।।
यह बारूद न है उसके बाम के लिये।
होना है हो कुर्बां वतन आन के लिये॥

तेरा मेरा लहू एक नाम हैं अलग।
सांस सबकी एक पर जिस्म‌ हैं अलग॥
जीना तुमको जिओ नेक काम के लिये।
होना है हो कुर्बां वतन आन के लिये॥

देश का सदा परचम ऊंचा ही रहे।
सारे जग का शांति गुरू बन कर रहे॥
न फैला अशांति डर इंसान के लिये।
होना है हो कुर्बां वतन आन के लिये॥

भारत का मान विपुल बढ़ता ही रहे।
भारत का डंका जग में बजता ही रहे॥
भारत मां के मुकुट भाल शान के लिये। 
होना है हो कुर्बां वतन आन के लिये॥


साथ क्या ले जाऊंगा

साथ क्या ले जाऊंगा

देवीदास विपुल 

 

जिन्दगी का क्या भरोसा साथ क्या ले जाऊंगा।

जिन्दगी जब न है मेरी क्या जगत से पाऊंगा॥

माटी का चोला पहन माटी में मिल जाऊंगा।

माटी से जग यह बना माटी ही बन जाऊंगा॥


माटी जीवन जी रहा माटी तो ब्रह्म गान है।

माटी की सब दे सकेगी माटी से सब काम है॥

जो बसी सांसो की माला पहला मोती जान लूं।

न समझ पाया क्या माला फेर कैसे पाऊंगा॥


देखता सब चुक गया जो भी समय मेरे पास था।

समझ न आया है कुछ भी कौन मेरी आस था॥

क्या करूं कुछ सूझे न वाणी मेरी अब साथ न।

हाथ विपुल कर के खाली जगत से मैं जाऊंगा॥


तीर्थ गुरूवर की दया जो वो मेरे है काम की।

माटी सा जीवन बिताया स्वप्न मिट्टी नाम की॥

कर दया ईश गुरूवर योग संग में ध्यान दो।

नौका दे दो ज्ञान की भव सागर तर जाऊंगा॥


राष्ट्र पूजन

राष्ट्र पूजन

विपुल लखनवी नवी मुम्बई

mob 09969680093


हम करें  राष्ट्र की पूजा। हम करें राष्ट्र की पूजा॥
न कोई धर्म हो दूजा। न कोई मर्म हो दूजा॥

न धर्म का कोई बंधन। न हो कहीं भी क्रन्दन।
बन जाए स्वर्ण धरा यह। बन जाए स्वर्ग ये दूजा॥

हम करें  राष्ट्र की पूजा। हम करें राष्ट्र की पूजा॥

अपने जीवन सत्कर्मों से। और राष्ट्र प्रेम मर्मों से।
जग जाएं भारतवासी। इकजुट करें तेरी पूजा॥

हम करें  राष्ट्र की पूजा। हम करें राष्ट्र की पूजा॥

हो सदा समर्पित तुझको। हर जीवन अर्पित तुझको।
हर बार जन्म तेरी धरती। गर जन्म मिले मुझे दूजा।

हम करें  राष्ट्र की पूजा। हम करें राष्ट्र की पूजा॥

मिल गायें विपुल देश गान। मां तुझको हजारों सलाम।
है पावन सुंदर धरती। भारत सा न कोई दूजा॥

हम करें  राष्ट्र की पूजा। हम करें राष्ट्र की पूजा॥